हेल्थ

दिल्ली-NCR में हवा फिर जहरीली, असर अब फेफड़ों से आगे हड्डियों और जोड़ों पर, क्या कह रहे डॉक्टर?

दिल्ली की जहरीली हवा फेफड़ों के साथ-साथ हड्डियों और जोड़ों को भी नुकसान पहुंचा रही है, जिससे सूजन, दर्द और कमजोरी बढ़ रही है। प्रदूषण की वजह से धूप कम मिलना और वॉक बंद होना Vitamin D की कमी और हड्डियों की हालत को और खराब कर रहा है।

Image

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण (PTI)

दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर खतरनाक हो चुकी है। इंडिया गेट, आनंद विहार और आया नगर जैसे इलाकों में AQI 300 के पार पहुंच चुका है। लोग सुबह की वॉक छोड़ रहे हैं, सांस फूलना, खांसी और सिरदर्द जैसी दिक्कतें बढ़ रही हैं।लेकिन हैरानी की बात ये है कि यह प्रदूषण सिर्फ आपके फेफड़ों पर नहीं, सीधे हड्डियों और जोड़ों पर भी हमला कर रहा है। Max Hospital, पटपड़गंज के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दीपक अरोड़ा कहते हैं कि खराब हवा शरीर के अंदर सूजन बढ़ाती है, जिससे हड्डियाँ धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं।

हड्डियों पर प्रदूषण का असर कैसे पड़ता है?

हवा में मौजूद जहरीले कण PM2.5 और PM10 फेफड़ों तक सीमित नहीं रहते। ये खून में घुलकर पूरे शरीर में सूजन बढ़ाते हैं, जिसका असर हड्डियों और जोड़ों पर साफ दिखता है:

जोड़ों में दर्द

मांसपेशियों में जकड़न

हड्डियों का कमजोर होना

आर्थराइटिस के लक्षण बढ़ना

लंबे समय तक जहरीली हवा में रहने से हड्डियों की डेंसिटी कम होने लगती है, जिससे हड्डियाँ जल्दी टूटने या फ्रैक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है।

Vitamin D की भारी कमी प्रदूषण ने धूप भी छीन ली

प्रदूषण और स्मॉग के डर से लोग घरों में बंद हो रहे हैं। बाहर धूप न मिलने से Vitamin D की कमी तेजी से बढ़ रही है, जो हड्डियों के लिए सबसे ज़रूरी पोषक तत्व है।

महिलाएं, बच्चे और युवा, सभी में इसका असर दिख रहा है। कम वॉक, कम मूवमेंट और ज्यादा दर्द। प्रदूषण की वजह से लोग टहलना बंद कर रहे हैं। लेकिन कम मूवमेंट से जोड़ों की जकड़न, दर्द और वजन तीनों बढ़ जाते हैं। घुटनों पर दबाव और भी बढ़ने लगता है।

क्या करें? घर बैठे भी हड्डियों को बचाया जा सकता है

1. घर पर ही एक्सरसाइज शुरू करें

योग

स्ट्रेचिंग

इंडोर वॉक

स्टेशनरी साइक्लिंग

ये सब जोड़ों को लचीला और मजबूत रखते हैं।

2. Vitamin D की कमी पूरी करें

डॉक्टर की सलाह से Vitamin D सप्लीमेंट

कैल्शियम से भरपूर खाना

मल्टीविटामिन

3. वजन कंट्रोल में रखें

ज्यादा वजन का सीधा असर घुटनों और कमर पर पड़ता है।

4. पौष्टिक खाना जरूर खाएं

दूध, दही, पनीर

अंडे

बादाम, अखरोट

हरी सब्जियां

बाजरा, रागी

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article