हेल्थ

कैंसर का मरीज बना देगा बालों की खूबसूरती बढ़ाने वाला ये काम, जानें कौन सा हेयर ट्रीटमेंट ले सकता है आपकी जान

बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के हेयर ट्रीटमेंट आज बाजार में मौजूद हैं। ये आपकी खूबसूरती को तो बढ़ाने का काम करते हैं, लेकिन इससे आपकी सेहत को खतरा हो सकता है। यह आपको कैंसर जैसे खतरे की ओर धकेल देते हैं। आइए हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Image

hair treatment

Photo : iStock

आज फैशन और सुंदरता के दौर में बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के कई तरह के सैलून ट्रीटमेंट्स बहुत पॉपुलर हो गए हैं। जिसमें स्ट्रेटनिंग, कर्लिंग, हेयर डाई जैसे ट्रीटमेंट्स शामिल हैं। बात करें हेयर ट्रीटमेंट की तो ये महिलाओं और पुरुषों दोनों के बीच काफी आम हो गए हैं, यदि आप भी अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के चक्कर में और स्टाइलिश बाल पाने की चाह में हेयर ट्रीटमेंट कराते हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि एक नई चेतावनी ने इन ट्रीटमेंट्स के खतरों को उजागर किया है। सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये सैलून में किए जाने वाले ये हेयर ट्रीटमेंट्स कैंसर जैसे गंभीर खतरे के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है ये पूरी रिपोर्ट जानते हैं विस्तार से...

हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल

सेहत के लेकर सामने आई एक रिपोर्ट की मानें तो हेयर डाई करने में प्रयोग किए जा रहे केमिकल जिसमें मुख्य तौर पर अमोनिया और पैराफिन शामिल हैं। ये हमारी स्किन में प्रवेश करके हमारी कोशिकाओं को भार नुकसान पहुंचाते हैं। शोध की रिपोर्ट की मानें तो ये केमिकल कोशिकाओं को मारकर कैंसर सेल्स को बढ़ाने का कारण भी बनते हैं। शोध में सामने आया है कि इसके कारण लोगों को सिर और गले के कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। बताया गया है कि हेयर स्ट्रेटनिंग के दौरान प्रयोग किया जाने वाला केमिकल फॉर्मेल्डिहाइड सेहत के लिए काफी खतरनाक होता है।

कैसे बढ़ता है कैंसर का खतरा

शोध में शामिल हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हेयर स्ट्रेटनिंग के दौरान एक केमिकल का प्रयोग बालों को स्ट्रेट करने में किया जाता है, जिसे फॉर्मेल्डिहाइड नाम से जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फॉर्मेल्डिहाइड कैंसर जैसे गंभीर खतरे की बड़ी वजह बन सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ल्यूकेमिया यानी ब्लड कैंसर के बढ़ते खतरे का बड़ा कारण यह केमिकल साबित हो रहा है। आपको बता दें कि भारत में भी हेयर स्ट्रेट करने में फॉर्मेल्डिहाइड भरपूर प्रयोग होता है। वहीं हीटिंग के दौरान बालों से निकलने वाले धुएं में सांस लेने पर कैंसर का खतरा बढ़ता है।

शोध में आए चौंकाने वाले आंकड़े

शोध में इस बात को लेकर भी साफ कहा गया है कि यदि आप इन केमिकल का इस्तेमाल साल में यदि 5 बार से ज्यादा कर रहे हैं और इसके साथ ही यदि आप 15 साल तक लगातार इस प्रोसेस को फॉलो कर रहे हैं, तो आपको गर्भाशय और ब्रेस्ट कैंसर का खतरा अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा हो सकता है। इसलिए इन खतरों से बचाव के लिए जरूरी है कि आप इस तरह के हेयर ट्रीटमेंट से बचें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article