बॉलीवुड फिल्मों ने दिल का अलग-अलग तरह के वर्णन किया है, लेकिन आपको बता दें कि दिल हमारे शरीर में खून को पंप करने का एक अहम काम काम करता है। ऐसे में जब हमारे दिल में किसी तरह की रुकावट आने लगती है,तो इससे खून की पंपिंग में बाधा आ जाती है। वहीं जब ब्लॉकेज ज्यादा हो जाती है, तो हमारे शरीर में खून की फ्लो रुक जाता है। जिसे हार्ट अटैक कहा जाता है। वहीं खून की पंपिंग में रुकावट आने पर आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी होने लगती है। आइए जानते हैं हार्ट ब्लॉकेज के 3 लक्षण
थकान
जब आपके हार्ट में ब्लॉकेज आने लगती है, तो आपका शरीर काफी थकान महसूस करने लगता है। ऐसे में बिना कोई मेहनत का काम किए भी आपका शरीर काफी थक जाता है। ज्यादातर ये लक्षण आपको महिलाओं के शरीर में देखने को मिलता है। यदि आपको बिना कारण थकान रहने लगी है, तो आपको बिना देर किए दिल की जांच करानी चाहिए।
धड़कन का बढ़ना
दिल में आई रुकावट के कारण जब आपका दिल खून को ठीक से पंप नहीं कर पाता है, तो आपका दिल काफी तेज धड़कने लगता है। क्योंकि वह अपनी गति को दुरुस्त बनाए रखना चाहता है। यदि आप काफी तेज हार्ट बीट महसूस कर रहे हैं, तो ये दिल की ब्लॉकेज का संकेत हो सकता है।
शरीर में सुन्नपन
यदि आपको बिना किसी कारण शरीर में सुन्नपन रहने लगा है, तो ये दिल की ब्लॉकेज का कारण हो सकता है। जब दिल शरीर के सभी अंगों तक खून को नहीं पहुंचा पाता है, तो इससे शरीर के अंगों में सुन्नपन होने लगता है। यदि आपको सुन्नपन की समस्या है, तो आपको दिल में ब्लॉकेज की जांच करा लेनी चाहिए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
