हेल्थ

समोसे और पराठे खा कर भी 68 की उम्र में इतने फिट कैसे हैं सनी देओल, एक्टर ने खुद खोला राज

सनी देओल की फिटनेस यह साबित करती है कि जीवन में अनुशासन, सुबह का वर्कआउट और सकारात्मक सोच हो, तो बिना मन मारे भी एक लंबा और स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है।

Image

सनी देओल का फिटनेस सीक्रेट (Photo: Youtube)

Sunny Deol Fitness Secret: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल 68 वर्ष की उम्र में भी अपनी जबरदस्त फिटनेस से हर किसी को हैरान कर देते हैं। 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्मों से ही अपनी मस्कुलर बॉडी से पहचान बनाने वाले सनी पाजी आज भी बेहद एक्टिव हैं। जहां आज का बॉलीवुड क्रैश डाइट और स्ट्रिक्ट कैलोरी-काउंटिंग पर निर्भर है, वहीं सनी देओल का फिटनेस फॉर्मूला पूरी तरह अनुशासित जीवनशैली और संतुलन पर टिका है। अपनी फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के सिलसिले में दिए एक इंटरव्यू में अपनी फिटनेस और डाइट रूटीन को लेकर कई बातें शेयर की हैं।

सुबह 4:30 बजे उठना और 1-2 घंटे का वर्कआउट

अपनी फिटनेस का राज साझा करते हुए सनी देओल कहते हैं कि उन्हें सुबह जल्दी उठने की आदत हमेशा से रही है। वह सुबह 4:30 से 5:00 बजे के बीच उठ जाते हैं। सुबह उठते ही मैं वर्कआउट करते हैं, जिससे पूरे दिन शरीर में एड्रेनालाईन और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

सनी बिना किसी दबाव के अपने वर्कआउट में कार्डियो और वेट ट्रेनिंग दोनों को शामिल करते हैं। उनका कहना है कि उनका मकसद किसी और की तरह दिखना या बहुत भारी शरीर बनाना नहीं है, बल्कि 1 से 2 घंटे पसीना बहाकर स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करना है।

न कोई स्ट्रिक्ट डाइट, न क्रैश डाइटिंग

जहां आज के समय में लोग तली-भुनी चीजों और फैट से तौबा कर लेते हैं, वहीं सनी देओल का नजरिया काफी अलग और देसी है। वह खुद कबूलते हैं कि वह खाने-पीने के शौकीन हैं और कठिन डाइटिंग उनके बस की बात नहीं है। सनी देओल कहते हैं कि मैं कभी-कभी डाइटिंग के बारे में सोचता तो हूं, लेकिन अगर सामने समोसा या देसी घी लगा पराठा आ जाए, तो मैं खुद को रोक नहीं पाता और खा लेता हूं।

एक्सपर्ट्स की राय और स्वास्थ्य सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि सनी देओल का यह तरीका दिखाता है कि अगर आप रोजाना कड़ा व्यायाम करते हैं, तो अपनी पसंद के व्यंजनों का सीमित मात्रा में आनंद लेते हुए भी सेहतमंद रह सकते हैं। हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के दिशानिर्देशों के अनुसार, संतुलित आहार में कुल कैलोरी का 30% से कम फैट होना चाहिए। इसके साथ ही डेली डाइट में कम से कम 400 ग्राम फल व सब्जियां और नमक की मात्रा 5 ग्राम से कम रखने की सलाह दी जाती है।

कुल मिलाकर सनी देओल की फिटनेस यह साबित करती है कि उम्र केवल एक संख्या है। अगर जीवन में अनुशासन, सुबह का वर्कआउट और सकारात्मक सोच हो, तो बिना मन मारे भी एक लंबा और स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article