हेल्थ

रात में सोने से पहले पी ले इस खास मसाले से बनी ड्रिंक, सुबह उठते ही कंट्रोल में आएगा ब्लड शुगर लेवल

cinnamon milk before bed to control diabetes : ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए यदि आप कोई असरदार घरेलू उपाय तलाश रहे हैं तो आपको ये हेल्दी ड्रिंक जरूर ट्राई करनी चाहिए। इससे न केवल आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा बल्कि यह आपको और भी की रोगों से बचाएगा।

Image

healthy drink before sleep

Photo : iStock

आज खानपान और लाइफस्टाइल की गलतियों के कारण से लोगों में कई तरह की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। जिसमें डायबिटीज एक सबसे तेजी से बढ़ती बीमारी है। डायबिटीज रोग के कारण की बात करें तो इसमें हमारा ब्लड शुगर लेवल काफी तेजी से बढ़ जाता है। डायबिटीज अपने आप में तो कोई समस्या नहीं है लेकिन इसके कारण कई और तरह की समस्याएं हमारे शरीर के परेशान करने लगती हैं। इसका बुरा असर हमारी किडनी और हार्ट पर देखने को मिलता है। यदि आप अपने शरीर में बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल से परेशान हैं और इसको कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आपको रात में सोने से पहले हमारी बताई हुई ये ड्रिंक जरूर ट्राई करनी चाहिए। इस लेख में हम आपको एक शानदार ड्रिंक के बारे में बताएंगे, जिसे रात में सोने से पहले पीकर आप ब्लड शुगर को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..

ब्लड शुगर के लिए दालचीनी से बनाएं ड्रिंक

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आपको रोज रात में सोने से पहले दालचीनी से बनी इस खास ड्रिंक को जरूर पीना चाहिए। इससे आपका शुगर लेवल हमेशा कंट्रोल में बना रहेगा। यह ड्रिंक आपकी इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ा देती हैं। जिससे आपका शुगर लेवल कंट्रोल में बना रहता है।

कैसे करें तैयार?

दालचीनी से बनी इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए आपको 1 गिलास दूध लेना है इसके साथ ही इस दूध में आपको 1 चम्मच दालचीनी पाउडर को मिक्स कर लेना है। इस दूध को आप गैस पर अच्छे से उबाल लें। इस तरह आपकी ड्रिंक बनकर तैयार है जिसे आप रोज रात में सोने से पहले पी सकते हैं, यह आपकी डायबिटीज को तेजी से कंट्रोल कर सकती है।

दालचीनी और दूध के फायदे

  • यह आपकी वेट लॉस में काफी मदद करता है।
  • यह तनाव को दूर करता है जिससे आपको नींद अच्छी आती है।
  • यह आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है जिससे हार्ट हेल्थ सुधरती है।
  • आपके इंसुलिन सीक्रेसन को बढ़ाता है जिससे आपको शुगर में लाभ मिलता है।
  • यह आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article