हेल्थ

हरा नहीं ये लाल साग उंगलियां चाटकर खाती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कैल्शियम की है खान, हड्डियों को भी बनाता है लोहा

President Droupadi Murmu Favorite Chaulai Amaranth Saag Benefits: आपने कभी लाल साग के बारे में सुना है? लाल साग जिसे चौलाई का साग भी कहते हैं, कई गुणों से भरा होता है। पारंपरिक भारतीय खाने में बहुत लंबे समय से लाल साग का इस्तेमाल होता रहा है। आइए हड्डियों की सेहत से लेकर डायबिटीज तक में काम आने वाली चौलाई के साग के फायदे जानते हैं।

Image

Droupadi Murmu Favorite Chaulai Amaranth Saag Benefits

Droupadi Murmu Favorite Chaulai Amaranth Saag Benefits: चौलाई का साग भी सभी सागों की तरह बहुत फायदेमंद रहता है। अंग्रेजी में अमरंथ कही जाने वाली ये साग सूपरफूड की श्रेणी में आती है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को कई तरह के फायदे तो देते ही हैं लेकिन ये अपने खास स्वाद के लिए भी जाना जाता है। इसी वजह से ये राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू को बेहद पसंद है। द्रौपदी मुर्मू को रांची के राजभवन के किचन गार्डन में उगाया गया, लाल साग खूब पसंद आता है। हाल ही में जब वो रांची गईं तो उनके लिए खास तौर पर लाल साग बनवाया गया था। आइए चौलाई के फायदे और इसके पोषण के बारे में जानते हैं।

चौलाई का पोषण (Nutrition Of Cholai Saag In Hindi)

लाल चौलाई के पत्ते पोषण से भरपूर होते हैं और इनमें कई जरूरी विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। इसमें विटामिन A, C, और K पाया जाता है जो इम्यूनिटी बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत करने में सहायक होता है। इसमें आयरन और फोलेट भी पाया जाता है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।

चौलाई के साग खाने के फायदे (Cholai Or Amranth Benefits In Hindi)

1. खून बढ़ाने में सहायक

लाल चौलाई के पत्तों में आयरन और फोलेट प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह खासतौर पर महिलाओं के लिए और एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे नियमित रूप से खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को आयरन, फोलेट और कैल्शियम की ज्यादा जरूरत होती है। लाल चौलाई साग में ये सभी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो मां बच्चे दोनों के लिए लाभकारी होते हैं।

2. हड्डियों को मजबूत बनाता है

इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं। बुजुर्गों और बढ़ते बच्चों के लिए यह बेहद लाभकारी होता है।

3. इम्यूनिटी बढ़ाता है

विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स की मौजूदगी के कारण यह साग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाता है, जिससे सर्दी-जुकाम जैसे कई इंफेक्शन से बचाव होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को डिटॉक्स करते हैं।

4. पाचन तंत्र को सुधारता है

लाल चौलाई फाइबर से भरपूर होती है, जो कब्ज, गैस, और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। यह पेट के लिए हल्की होती है और जल्दी पच जाती है। ये आंतों को स्वस्थ रखता है और टॉक्सिन्स बाहर निकालता है।

5. वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो यह साग आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती। ये मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट घटाने में मदद करता है।

6. डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद

लाल चौलाई के साग में प्राकृतिक रूप से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने की क्षमता होती है। यह इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाकर डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। ये ब्लड शुगर को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article