हेल्थ

Pregnancy Healthcare Tips: प्रेग्नेंसी में इन वजहों से खट्टा खाने का करता है मन, मिलते हैं कई कमाल के फायदे

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 20, 2023, 06:55 PM IST

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपना बेहद खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं के शरीर में कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव भी देखने को मिलते हैं। इस दौरान महिलाओं का चटपटा खाने का खूब मन करता है। सेहत और कोख में पल रहे बच्चे को ध्यान में रखते हुए गर्भवती महिलाओं को ज्यादा चटपटा खाने से रोका जाता है।

Image

प्रेग्नेंसी में क्यों करता है खट्टा खाने का मन? (Source:istock)

Pregnancy Healthcare Tips: प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपना बेहद खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं के शरीर में कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव भी देखने को मिलते हैं। इस दौरान महिलाओं का चटपटा खाने का खूब मन करता है। सेहत और कोख में पल रहे बच्चे को ध्यान में रखते हुए गर्भवती महिलाओं को ज्यादा चटपटा खाने से रोका जाता है। हालांकि प्रेग्नेंसी के दौरान सभी महिलाओं में जो एक चीज कॉमन देखने को मिलती है वो है सभी महिलाओं को खट्टा खाने का बहुत मन करता है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को खट्टा खाने का बहुत मन होता है ये बात तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि प्रेग्नेंसी में महिलाओं को क्यों खट्टा खाने का मन करता है। अगर नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे कि आखिर प्रेग्नेंसी में महिलाओं को क्यों खट्टा खाने का मन करता है।

क्यों होती है खट्टा खाने की क्रेविंग?

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की बॉडी में कई तरह के हार्मोनल चेंजेज होते हैं जिसकी वजह से उनका खट्टा खाने का दिल करता है। कई रिपोर्ट में यह बताया गया है कि गर्भवती महिलाओं में सोडियम और आयरण की कमी हो जाती है, जिस वजह से उन्हें खट्टा खाने का खूब मन करता है। इसलिए आपने देखा होगा कि गर्भवती महिलाएं खट्टी चीजें जैसे कैरी, अचार, गोलगप्पे, चटनी, इमली खाती हैं। हालांकि गर्भवती महिलाओं के लिए खट्टा खाना बेहद फायदेमंद भी है।

प्रेग्नेंसी में खट्टा खाने के फायदे

कब्ज की समस्या होती है दूर

प्रेग्नेंसी में खट्टा खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। प्रेग्नेंट महिलाओं को सबसे ज्यादा कब्ज की समस्या होती है। ऐसे में खट्टी चीजें जैसे इमली का सेवन कब्ज से राहत दिलाने में फायदेमंद साबित हो सकता है।

एनीमिया की समस्या करे दूर

प्रेग्नेंसी में इमली का सेवन करने से एनीमिया की समस्या दूर होती है। इमली में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, प्रोटीन और जिंक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं। इसके साथ ही एनीमिया की समस्या को भी दूर करते हैं।

पाचन तंत्र रहता है दुरुस्त

प्रेग्नेंसी में खट्टी चीजों का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। प्रेग्नेंसी में अचार खाने से आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

रितु राज
Ritu raj author

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां... और देखें

End of Article