जब हम प्रोटीन की मात्रा ज्यादा इंटेक करने लगते हैं, तो हमारे शरीर में प्यूरीन की मात्रा बढ़ जाती है। जो हमारे शरीर में यूरिक एसिड को बढ़ाने का काम करता है। वहीं जब यूरिक एसिड की मात्रा शरीर में ज्यादा होने लगती है, तो यह हमारे जोडों में जमा होने लगता है। जोड़ों में जमा यूरिक एसिड हमारे जॉइंट्स पेन का एक बड़ा कारण बन जाता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में ओट्स को शामिल कर सकते हैं। यह बेहतरीन अनाज आपके यूरिक एसिड को तेजी से कम कर सकता है।
यूरिक एसिड में ओट्स खाने के फायदे (Health benefits of Oats in High Uric Acid)
ओट्स में फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो इसे हमारे शरीर से प्यूरीन को सोखने के कारगर बनाती है। ओट्स हमारे शरीर में जमा प्यूरीन को अपने साथ जोड़कर मल के रास्ते शरीर से बाहर निकाल देता है। इसके अलावा यह हमारे मेटॉबॉलिक रेट को बढ़ाता है, जो हमारी यूरिक एसिड की समस्या को ठीक करने में काफी मदद करता है।
कितनी बार करें ओट्स का सेवन?
पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, यदि आपके शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ गया है तो आपको सप्ताह में कम से कम 2 बार ओट्स का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें आज सीजनल सब्जियों को मिलाकर भी खा सकते हैं। यह आपको यूरिक एसिड के साथ कब्ज की समस्या से भी दूर रखेगा।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
