How to avoid constipation during Navratri Fast (Navratri Fast Rules): नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा को समर्पित होता है। इन दिनों मे लोग उपवास रखते हैं और बहुत कम मात्रा में खाते हैं। कई दिनों तक व्रत चलने की वजह से लोगों के खाने का शेड्यूल बदल जाता है। व्रत में अनाज नहीं खाया जाता और भी कई सारी चीजें जिन्हे व्रत में अवॉइड किया जाता है। ऐसे में हमारे पाचन तंत्र पर भी इसका काफी असर पड़ता है और constipation यानी कब्ज की समस्या हो जाती है। अगर आपको भी व्रत के समय कब्ज की समस्या होती है तो, आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने चाहिए।
How to avoid constipation while fasting
1. खूब पानी पिएं
पेट साफ रखने के लिए व्रत में आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। अगर आप हाइड्रेट नहीं रहेंगे तो आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। व्रत में ऊर्जावान और हाइड्रेट रहने के लिए आपको नींबू पानी, नारियल पानी, खीरे का जूस, छाछ जैसे लिक्विड लेने चाइए।
2. फाइबर जरूर रहे
व्रत में चिया सीड्स और अलसी का पाउडर डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए । भीगे हुए बादाम और अखरोट भी फाइबर का एक अच्छा सोर्स हैं। फाइबर युक्त खाने को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके अलावा आप नारियल पानी, मखाना आदि ले सकते हैं। साबूदाने की जगह आप समा के चावल का आटा भी ले सकते है। यह भी फाइबर का अच्छा सोर्स है।
3. चाय कॉफी से बचें
कई लोग व्रत में चाय और कॉफी ज्यादा लेते है। यह आपके पाचन तंत्र पर खराब असर डालता है क्योंकि चाय कॉफी में कैफ़ीन की मात्रा ज्यादा होती है। व्रत के दौरान ज्यादा मात्रा में चाय कॉफी लेने से बचे इससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है।
4. डाइट पर रहे कंट्रोल
व्रत के दौरान एक दम ज्यादा न खाएं क्योंकि इससे कब्ज की समस्या हो सकती है। थोड़ा थोड़ा खाना खाएं और खाने की बीच टाइम का गैप रखे। साथ ही व्रत के दौरान तला हुआ खाना खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इसे पचाने के लिए आपको ज्यादा फाइबर की जरूरत होती है।
5. रुटीन सेट करें
व्रत के समय भी थोड़ी एक्सरसाइज जरूर करें। इससे आपका पाचन तंत्र भी सही रहता है। व्रत में आप वॉकिंग, हल्की जॉगिंग और योगा कर सकते हैं। इसी के साथ नींद का भी ध्यान रखें। टाइम पर सोएं।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
