हेल्थ

न फल, न सब्जी फिर भी सेहत के लिए जोरदार हैं मशरूम, डायबिटीज के मरीजों को जरूर करना चाहिए सेवन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 6, 2023, 08:20 AM IST

Mushroom Benefits: मशरूम सेहत का खजाना माना जाता है। इसके सेवन से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। मशरूम का सेवन लोग कई तरह से करते हैं। कई लोग इसकी सब्जी तो कई लोग इसका सूप पीना पसंद करते हैं।

Image

मशरूम खाने के फायदे

Mushroom Benefits: मशरूम सेहत का खजाना माना जाता है। इसके सेवन से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। मशरूम का सेवन लोग कई तरह से करते हैं। कई लोग इसकी सब्जी तो कई लोग इसका सूप पीना पसंद करते हैं। मशरूम पोषक तत्वों से भरपूर भी होता है। इसमें विटामिन-D, पोटैशियम, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन कर आप तेजी से वजन घटा सकते हैं। इसके साथ ही इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। इसी कड़ी में आज हम आपको मशरूम खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

मशरूम खाने के ये हैं फायदे - Benfeits of eating Mushroom

डायबिटीज

एंटी-डायबिटीक गुणों से भरपूर मशरूम ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को मशरूम का सेवन जरूर करना चाहिए।

दिल के लिए

विटामिन-बी, विटामिन-डी, मैग्नीशियम, फाइबर, कॉपर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम दिल की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है। इसके सेवन से हार्ट अटैक का खतरा भी कम रहता है।

पेट के लिए

अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं तो मशरूम आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। फाइबर से भरपूर मशरूम कब्ज, इनडायजेशन की समस्या को दूर करता है।

वजन घटाने में कारगर

मशरूम का सेवन करने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। मशरूम में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है, जो वजन कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

ब्लड प्रेशर

मशरूम का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को मशरूम का सेवन करना चाहिए।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article