हेल्थ

Covid-19: महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण के मामले अधिक, रिसर्च में हुआ खुलासा

Covid-19: कनाडा के टोरंटो विश्वविद्यालय में इस शोध के वरिष्ठ लेखक हाइबो झांग ने कहा कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों में कोविड-19 की गंभीरता और मृत्यु दर बहुत अधिक है, लेकिन इसके कारणों को अब तक कम ही समझा जा सका है।

Image

Covid-19: महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण के मामले अधिक!

Covid-19: वैज्ञानिकों (Scientists) ने इस बात के जैविक कारणों का पता लगाया है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों के कोविड-19 (Covid-19) से गंभीर रूप से संक्रमित होने की आशंका अधिक क्यों होती है। वैज्ञानिकों के इस अध्ययन (Research) से अब कोविड-19 (Coronavirus) महामारी से निपटने के लिए प्रभावी एवं कारगर नयी रणनीति बनाने में मदद मिल सकेगी। 'आई-साइंस' पत्रिका में यह शोध प्रकाशित हुआ है, जिसमें चूहों (Mouse) पर किए गए प्री-क्लिनिकल शोध के बारे में जानकारी दी गयी है।

प्री-क्लिनिकल रिसर्च को मनुष्यों में दोहराया जाना है बाकी

इस प्री-क्लिनिकल शोध को अभी तक मनुष्यों में दोहराया जाना बाकी है, लेकिन शोध में पता चला है कि 'एसीई2' प्रोटीन महिलाओं के मुकाबले पुरुषों के कोविड-19 से गंभीर रूप से संक्रमित होने की प्रमुख वजह है। कोशिका की बाहरी सतह पर स्थित 'एसीई2' प्रोटीन रक्तचाप और सूजन को नियंत्रित करने तथा अंगों को अतिरिक्त सूजन से होने वाले नुकसान से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सार्स-कोव-2 संक्रमण के दौरान कोरोना वायरस स्पाइक प्रोटीन कोशिका में प्रवेश करने और उसे संक्रमित करने के लिए 'एसीई2' प्रोटीन पर चिपक जाता है। कनाडा के टोरंटो विश्वविद्यालय में इस शोध के वरिष्ठ लेखक हाइबो झांग ने कहा कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों में कोविड-19 की गंभीरता और मृत्यु दर बहुत अधिक है, लेकिन इसके कारणों को अब तक कम ही समझा जा सका है।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article