हेल्थ

लिवर में जमा हो गया है जिद्दी फैट, मोम की तरह पिघला सकता है इस दाल का पानी, Fatty Liver के लिए है वरदान

Dal Water For Fatty Liver: अगर लिवर में जमा हो गया है जिद्दी फैट, तो एक खास दाल का पानी आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। यह न सिर्फ फैटी लिवर को सुधारता है, बल्कि कोलेस्ट्रॉल लेवल और पाचन को भी बेहतर बनाता है। जानिए कौन सी है यह चमत्कारी दाल और कैसे करें इसका सही इस्तेमाल।

Image

Moong dal Water Benefits For Liver In Hindi

Photo : iStock

Dal Water For Fatty Liver: लिवर हमारे शरीर का वो हिस्सा है, जो हर दिन लगातार काम करता है, लेकिन थकता नहीं है। खाना पचाना हो, टॉक्सिन्स बाहर निकालना हो या शरीर को एनर्जी देना हो, यह लगातार काम करता है रहता है। लेकिन आजकल की बिगड़ी हुई डाइट, जंक फूड और ऑयली खाने की आदतों की वजह से लिवर पर फैट जमा होने लगता है। इसे ही फैटी लिवर कहते हैं, जो धीरे-धीरे बड़ी परेशानी बन सकता है। कई लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो एक बेहद आसान और घरेलू तरीका भी अपनाया जा सकता है - मूंग दाल के पानी का सेवन। ये ना सिर्फ लिवर की चर्बी को मोम की तरह पिघलाता है, बल्कि पूरे पाचन तंत्र को भी राहत देता है।

मूंग दाल का पानी क्यों है लिवर के लिए फायदेमंद - Moong dal Water Benefits For Liver In Hindi

मूंग दाल को आयुर्वेद में सबसे हल्की और पचने में आसान दाल माना गया है। इसका पानी लिवर को अंदर से साफ करता है और उसमें जमा फैट को धीरे-धीरे कम करने लगता है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट लिवर की सफाई में मदद करते हैं।

फैटी लिवर की चर्बी को कैसे पिघलाता है?

अगर आपके लिवर में जिद्दी फैट जमा हो गया है, तो मूंग दाल का पानी उसे पिघलाने में काफी असरदार साबित हो सकता है। ये पानी लिवर की सूजन को कम करता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे लिवर फिर से एक्टिव हो जाता है।

कोलेस्ट्रॉल भी होता है कंट्रोल

मूंग दाल का पानी सिर्फ लिवर के लिए ही नहीं, बल्कि दिल के लिए भी फायदेमंद है। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है। इससे हार्ट और लिवर दोनों को फायदा मिलता है।

पेट भी रहता है हल्का

इसका एक और बड़ा फायदा ये है कि यह पाचन को भी सुधारता है। मूंग दाल का पानी गैस, अपच और पेट की जलन जैसी दिक्कतों से राहत दिलाता है। जब पेट ठीक रहता है, तो लिवर पर भी कम दबाव पड़ता है।

कैसे और कब पिएं मूंग दाल का पानी - When And How To Drink Moong Dal Water In Hindi

रात में एक मुट्ठी मूंग दाल को भिगो दें, सुबह उसे हल्का उबालकर उसका पानी छान लें। इसे गुनगुना करके खाली पेट पिएं। हफ्ते में 4 से 5 दिन इसका सेवन करें, आपको फर्क खुद महसूस होगा।

अगर आप फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो मूंग दाल का पानी आपके लिए सस्ते, सरल और असरदार इलाज जैसा है। इसे अपनी डेली रूटीन में शामिल करें और लिवर को दोबारा से हेल्दी बनाएं, बिना किसी साइड इफेक्ट के।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article