Madhuri Dixit Husband Doctor Shriram Nene weight Loss: अगर आप भी वजन घटाने के लिए जूझ रहे हैं और बार-बार हार मान लेते हैं, तो डॉ. श्रीराम नेने की कहानी आपको फिर से मोटिवेट कर सकती है। बॉलीवुड की सुपरस्टार माधुरी दीक्षित के पति और जाने-माने कार्डियक सर्जन डॉ. नेने ने हाल ही में अपने 18 किलो वजन कम करने का शानदार सफर सबके साथ शेयर किया है। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने कोई फैंसी या बहुत सख्त डाइट नहीं अपनाई, बल्कि छोटी-छोटी अच्छी आदतों से बड़ा बदलाव हासिल किया। उन्होंने न सिर्फ अपना वजन घटाया, बल्कि अपनी फिटनेस को भी एक नए मुकाम पर पहुंचाया। अगर आप भी सोच रहे हैं कि वजन कैसे कम करें तो डॉ. नेने की टिप्स आपके काम आ सकती हैं।
डॉ. श्रीराम नेने के वेट लॉस टिप्स - Doctor Shriram Nene weight Loss Tips In Hindi
भूखा रहना नहीं, सही खाना जरूरी
डॉ. नेने का सबसे पहला फंडा यही रहा कि वजन घटाने का मतलब भूखा रहना नहीं है। उन्होंने बताया कि शरीर को सही न्यूट्रिशन देना बेहद जरूरी है। प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट और जरूरी विटामिन्स से भरपूर संतुलित डाइट से उन्होंने अपने शरीर को फिट रखा। उनका कहना है कि खाना खाते समय "80% पेट भरने का नियम" अपनाएं। यानी इतना खाइए कि पेट भरे, लेकिन ओवरईटिंग न हो। इससे न केवल कैलोरी कंट्रोल होती है, बल्कि पाचन भी अच्छा रहता है।
क्रेविंग आए तो स्मार्ट तरीके से कंट्रोल करें
हम सबके साथ ऐसा होता है कि अचानक मीठा खाने का मन करने लगता है या तला-भुना देखकर दिल मचल जाता है। डॉ. नेने के मुताबिक, इस क्रेविंग को कंट्रोल करना सीखना जरूरी है। उनका तरीका बड़ा आसान है- जब भी खाने की तलब लगे, पहले एक ग्लास पानी पीजिए या थोड़ी देर वॉक पर निकल जाइए। अक्सर हमें जो भूख लगती है, वह असल में प्यास होती है। इस छोटी सी आदत से आप अनावश्यक खाने से बच सकते हैं।
नींद पूरी करें
डॉ. नेने के मुताबिक, अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो अच्छी नींद को नजरअंदाज नहीं कर सकते। रोजाना 7-8 घंटे की नींद आपके शरीर को रिपेयर करने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करती है। नींद की कमी से स्ट्रेस लेवल बढ़ता है और शरीर में ऐसे हार्मोन एक्टिव हो जाते हैं जो भूख बढ़ाते हैं। इसलिए फिट बॉडी चाहिए तो सबसे पहले अच्छी नींद लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाइए।
दिन की शुरुआत 'ABCG' जूस से करें
डॉ. नेने हर दिन एक खास जूस पीते हैं जिसे वह 'ABCG जूस' कहते हैं- इसमें एप्पल (सेब), बीटरूट (चुकंदर), कैरट (गाजर) और जिंजर (अदरक) होता है। यह जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपकी त्वचा, इम्युनिटी और मेटाबॉलिज्म के लिए जबरदस्त फायदेमंद है। दिन की हेल्दी शुरुआत से पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है और अनहेल्दी स्नैक्स खाने का मन भी कम होता है।
डाइटिंग में कीटो डाइट का समझदारी से करें इस्तेमाल
डॉ. नेने ने कीटो डाइट के बारे में भी बात की। उनका कहना है कि कीटो डाइट शॉर्ट टर्म में वजन घटाने के लिए मददगार हो सकती है, लेकिन इसे लंबे समय तक फॉलो करना नुकसानदायक हो सकता है। शरीर को सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते रहें, इसके लिए कीटो को बहुत सोच-समझकर और किसी एक्सपर्ट की सलाह से ही अपनाना चाहिए। याद रखिए, फिटनेस का मकसद है लंबा और हेल्दी जीवन जीना, न कि बस जल्दी वजन कम करना।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर
