टीवी मसाला

Dipika Kakar-Shoaib Ibrahim ने दिखाई दिवाली सेलिब्रेशन की झलक, जिया शंकर-करण धनक भी साथ आए नजर

Dipika Kakar-Shoaib Ibrahim Diwali Celebration: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने धूमधाम से दिवाली मनाई, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। वहीं जिया शंकर-करण धनक भी ब्रेकअप की खबरों के बीच साथ दिखे।

Image

Dipika Kakar ने दिखाई दिवाली की झलक, ब्रेकअप की अफवाहों के बीच जिया-करण भी दिखे साथ (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Dipika Kakar-Shoaib Ibrahim Diwali Celebration: टीवी के सितारों के बीच दिवाली की धूम खूब देखने को मिली। हर किसी ने अपने-अपने परिवार के साथ धूमधाम से दिवाली मनाई। टीवी स्टार्स ने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं, जो देखते ही देखते खूब वायरल हो रही हैं। वहीं अब टीवी की पॉपुलर जोड़ी दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दीपिका को देख फैंस भी उनकी नजर उतारते नजर आए। दूसरी तरफ ब्रेकअप की अफवाहों के बीच करण धनक और जिया शंकर भी साथ में दिवाली सेलिब्रेट करते दिखे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ekta Kapoor की दिवाली पार्टी में जुटे सितारे, एक छत के नीचे आए एक्स-कपल, कुशाल और श्रेया ने साथ दिया पोज

दीपिका कक्कड़ ने इंस्टाग्राम एकाउंट से दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं। जहां एक्ट्रेस पिंक कलर के सूट में नजर आईं तो वहीं शोएब इब्राहिम ने भी शेरवानी पहनी। उनके अलावा बेटे रुहान ने भी ट्रेडिशनल ड्रेस से लोगों का दिल जीत लिया। दिवाली के मौके पर दीपिका कक्कड़ ने अपनी मम्मी के घर धूमधाम से त्योहार मनाया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी दिवाली आप सबको, दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं।" दीपिका कक्कड़ की फोटोज पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: अरिश्फा खान से छिनी कैप्टेंसी, स्काउट ओपी सहित इन तीन कंटेस्टेंट्स पर भी बरसे बिग बॉस

    जिया शंकर और करण धनक ने साथ मनाया त्योहार

    टीवी और ओटीटी की पॉपुलर एक्ट्रेस जिया शंकर ने भी दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया। उन्होंने करण धनक के साथ दिवाली सेलिब्रेट की और फोटोज शेयर कर तमाम ब्रेकअप की अफवाहों पर विराम लगा दिया। जिया शंकर और करण धनक को साथ देख लोग भी उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। जिया शंकर ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, "आप सभी को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं। आशा करती हूं कि ये त्योहार हर घर में रोशनी, प्यार, शांति और समृद्धि लेकर आए।" त्योहार पर जहां जिया शंकर येलो आउटफिट में दिखीं तो वहीं करण धनक पिंक कुर्ता-पजामा में दिखाई दिये।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article