हेल्थ

Air Pollution : जहरीली हवा में कैसे करें अपने फेफड़ों की सुरक्षा, Lungs Detox के लिए कारगर हैं ये घरेलू नुस्खे

Home Remedies for Lungs Detox : दिवाली का पर्व बीतते ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर काफी खराब हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिवाली की रात AQI लेवल 1000 के पार चला गया। ऐसे में आपको अपने फेफड़ों की सुरक्षा का खास ख्याल रखना चाहिए। जी हां आज हम आपको लंग्स को डिटॉक्स करने वाले कुछ असरदार घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।

Image

lungs detox home remedies

Home Remedies for Lungs Detox : दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का लेवल तेजी से बढ़ रहा है और हवा की गुणवत्ता का मानक यानी AQI खतरे की सीमा यानी रेड लाइन को पार कर गया है। जिससे लोगों को कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है। बढ़ते वायु प्रदूषण में सबसे ज्यादा खतरा हमारे लंग्स को होता है। ऐसे में यदि आप अपने फेफड़ों का ख्याल रखना चाहते हैं, तो आपको हमारे बताए ये नुस्खे ट्राई करने चाहिए। जी हां आज हम आपको कुछ आसान और असरदार घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जो आपके फेफड़ों की सफाई का काम कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में विस्तार से...

फेफड़ों की सफाई के घरेलू नुस्खे - Home Remedies for Lungs Detox In Hindi

तुलसी और अदरक की चाय

फेफड़ों की सेहत को बेहतर बनाने में तुलसी और अदरक दोनों ही कारगर हैं। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जबकि अदरक आपके लंग्स में जमा म्यूकस (बलगम) को निकालने में मदद करता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

इसे तैयार करने के लिए आप 1 कप पानी में 4-5 पत्ते तुलसी और एक टुकड़ा अदरक लेकर अच्छे से कूटकर डाल लें। इसके बाद इस पानी को लगभग आधा रह जाने तक अच्छे से उबालें। इस तरह तैयार ड्रिंक का सेवन आप दिन में 2 बार करें इससे आपके लंग्स डिटॉक्स होते हैं।

मुलेठी

आयुर्वेद में मुलेठी को असरदार घरेलू नुस्खा माना गया है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण आपके लंग्स को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। जिससे फेफड़ों में जमा गंदगी आसानी से साफ हो जाती है।

कैसे करें इस्तेमाल?

मुलेठी का सेवन आप इसका काढ़ा बनाकर कर सकते हैं। जी हां एक कप पानी में 2 इंच मुलेठी को उबालकर पीने से आपके लंग्स की सफाई में मदद मिलती है। इससे आपको खांसी और गले के संक्रमण में भी आराम मिलता है।

हल्दी वाला दूध

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट तत्व है। जो हमारे लंग्स की सफाई करने में कारगर साबित होता है। हल्दी को आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

हल्दी का सबसे सही और असरदार तरीका दूध के साथ इस्तेमाल करना है। रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध में 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर मिक्स करके पीना आपके लंग्स की सफाई में कारगर साबित होता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article