हेल्थ

किचन में रखी इन देसी चीजों से घटा सकते हैं तेजी से वजन, चर्बी पिघलाने के लिए यहां जानें इस्तेमाल का आसान तरीका

Kitchen Ingredients For In Weight Loss: अक्सर हम अच्छी डाइट तो लेते हैं, लेकिन किचन में मौजूद कुछ ऐसी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो वेट लॉस के लिए प्राकृतिक फैट बर्नर के रूप में काम कर सकती हैं। हमारे किचन में ऐस कई चीजें हैं, जिनका सेवन करने से शरीर की चर्बी तेजी से कम होती है।

Image

Kitchen Ingredients For In Weight Loss

Kitchen Ingredients For In Weight Loss: जब वजन घटाने की बात आती है तो हम सभी तरह-तरह की डाइट फॉलो करते हैं। कुछ लोग तो वजन घटाने के लिए खाना-पीना तक छोड़ देते हैं। लेकिन इससे आपका वजन तो कम होता है, लेकिन इसके साथ-साथ शरीर में कमजोरी भी आती है। वहीं बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जो जिम में घंटो पसीना बहाते हैं। लेकिन फिर भी उनका वजन कम नहीं होता है। इसका एक बड़ा कारण है अपनी कैलोरी की खपत पर कंट्रोल न कर पाना। वेट लॉस के लिए खाना-पीना छोड़ने की नहीं, बल्कि अपनी दैनिक खुराक से थोड़ा-थोड़ा कम खाने की जरूरत होती है। लेकिन स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेना महत्वपूर्ण है। लेकिन अक्सर हम अच्छी डाइट तो लेते हैं, लेकिन किचन में मौजूद कुछ ऐसी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो वेट लॉस के लिए प्राकृतिक फैट बर्नर के रूप में काम कर सकती हैं। हमारे किचन में ऐस कई चीजें हैं, जिनका सेवन करने से शरीर की चर्बी तेजी से कम होती है। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

वजन घटाने में मदद करती हैं किचन में रखी ये चीजें - Kitchen Ingredients That Helps In Weight Loss In Hindi

हल्दी

यह एक शक्तिशाली मसाला है, जो वेट लॉस के लिए किसी फैट बर्नर सप्लीमेंट से कम नहीं है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। सुबह खाली पेट कच्ची हल्दी या हल्दी पाउडर को गर्म पानी में उबालकर पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। साथ ही, पाचन क्रिया भी दुरुस्त होती है।

अदरक

यह भी एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों का पावर हाउस है। सुबह खाली पेट अदरक की चाय या गर्म पानी में इसे उबालकर पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। यह शरीर में जमा गंदगी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है, जो शरीर में चर्बी के जमा होने का कारण बनते हैं।

सौंफ

भोजन के बाद सौंफ चबाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इसके अलावा, सुबह खाली पेट पानी में 1 चम्मच सौंफ उबालकर पीने से शरीर की चर्बी पिघलती है। आप भोजन के बाद भी इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।

एप्पल साइड विनेगर

भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए तो हम सभी इसका सेवन करते हैं। लेकिन इसे गर्म पानी में मिलाकर पीने से पेट की चर्बी भी कम होती है। यह भूख को दबाता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। सुबह खाली पेट या भोजन से 15 मिनट पहले गर्म पानी में 15-20ml एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीने से आपको बहुत लाभ मिलेगा।

एलोवेरा जूस

त्वचा और बालों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ यह आपकी तेजी से वजन घटाने में भी मदद कर सकता है। सुबह खाली पेट गर्म पानी में 20 ml एलोवेरा जूस मिलाकर पीने से बहुत लाभ मिलेगा। यह एक प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक है, साथ ही आपका मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article