हेल्थ

इस विटामिन की कमी है होता है डैंड्रफ, गुच्छे में झड़ने लगत हैं बाल, महंगे शैंपू नहीं ये फूड्स दिलाएंगे झट से छुटकारा

Kis Vitamin Ki Kami Se Dandruff Hota Hai: डैंड्रफ की समस्या को नजरअंदाज न करें। क्योंकि यह कुछ मामलों में शरीर में पोषण की कमी का संकेत हो सकती है। सही खानपान और पोषण के जरिए आप इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। यहां जानें किस विटामिन की कमी से डैंड्रफ होता है और आप इससे छुटकारा पाने के लिए क्या खा सकते हैं।

Image

Kis Vitamin Ki Kami Se Dandruff Hota Hai

Kis Vitamin Ki Kami Se Dandruff Hota Hai: सर्दियों का मौसम आते ही डैंड्रफ की समस्या भी दस्तक देने लगती है। सिर में खुजली, सफेद-सफेद परतें और झड़ते बाल किसी के लिए भी बड़ी परेशानी बन सकते हैं। ज्यादातर लोग इस समस्या से निपटने के लिए महंगे शैंपू और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये उपाय हमेशा कारगर नहीं होते। दरअसल, डैंड्रफ का असली कारण सिर्फ बाहरी गंदगी या प्रदूषण नहीं होता, बल्कि हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इसकी एक बड़ी वजह हो सकती है।

खासतौर पर कुछ विटामिन्स की कमी से स्कैल्प रूखा और परतदार हो जाता है, जिससे डैंड्रफ और बालों का झड़ना बढ़ जाता है। तो अगर आप भी डैंड्रफ से परेशान हैं और महंगे शैंपू ने भी काम नहीं किया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सही पोषण और कुछ खास विटामिन्स को अपनी डाइट में शामिल करके आप इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

डैंड्रफ का असली कारण इस विटामिन की कमी - Vitamin Deficiency That Cause Dandruff In Hindi

डैंड्रफ का मतलब सिर्फ बालों में गंदगी या रूखापन नहीं है। यह हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी का संकेत भी हो सकता है। खासकर जब शरीर में विटामिन बी, विटामिन डी, जिंक और विटामिन ई की कमी होती है, तो स्कैल्प की त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। इससे न सिर्फ डैंड्रफ की समस्या बढ़ती है बल्कि बाल भी कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। ऐसे में बाहरी ट्रीटमेंट के साथ-साथ शरीर के अंदरूनी पोषण पर भी ध्यान देना जरूरी है।

विटामिन बी की कमी

विटामिन बी बालों की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। इसकी कमी से सिर की त्वचा में नमी का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और डैंड्रफ की समस्या बढ़ने लगती है। बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं, जिससे उनकी चमक भी खत्म हो जाती है। विटामिन बी की पूर्ति के लिए अपने आहार में अंडे, दूध, दही, साबुत अनाज और हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर शामिल करें।

विटामिन डी की कमी

विटामिन डी का सीधा संबंध बालों की सेहत और स्कैल्प के मॉइश्चर से होता है। धूप में समय न बिताने या विटामिन डी युक्त आहार की कमी से सिर की त्वचा रूखी और परतदार हो जाती है। इससे डैंड्रफ की समस्या तेजी से बढ़ती है। विटामिन डी पाने के लिए धूप में कुछ समय जरूर बिताएं। इसके अलावा मशरूम, अंडे की जर्दी और वसायुक्त मछली जैसे खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें।

जिंक की कमी

बालों के विकास और सेहत के लिए जिंक एक महत्वपूर्ण खनिज है। जिंक की कमी से स्कैल्प में सूखापन आ जाता है और बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। सिर में खुजली और डैंड्रफ भी बढ़ जाते हैं। जिंक की कमी को पूरा करने के लिए कद्दू के बीज, मूंगफली, बादाम और दालों का सेवन फायदेमंद होता है।

विटामिन ई

विटामिन ई को बालों का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है, क्योंकि यह सिर की त्वचा में नमी बनाए रखता है और बालों को रूखा होने से बचाता है। अगर बाल बेजान और कमजोर दिख रहे हैं, तो समझ जाएं कि आपके शरीर में विटामिन ई की कमी है। बादाम, सूरजमुखी के बीज और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करके इस कमी को पूरा किया जा सकता है।

विटामिन सी

विटामिन सी बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के साथ-साथ स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखता है। यह कोलेजन के उत्पादन में मदद करता है, जो बालों की मजबूती के लिए जरूरी है। अगर आपके बाल पतले और कमजोर हो रहे हैं, तो विटामिन सी युक्त आहार पर ध्यान दें। आंवला, नींबू, संतरा और हरी मिर्च जैसे खाद्य पदार्थ इसका बेहतरीन स्रोत हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article