हेल्थ

खाली पेट खाने पर जहर बन जाती हैं ये चीजें, पेट में जाकर बनाएंगी बीमार, 90% लोग बिना सोचे-समझे कर रहे सेवन

Khali Pet Kya Nahi Khana Chahiye: सुबह खाली पेट कुछ चीजें खाना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। चाय, केला या दही जैसी चीजें शरीर में जहर जैसा असर डाल सकती हैं। जानिए कौन-सी चीजें हैं जो सुबह खाली पेट नहीं खानी चाहिए, वरना सेहत बन सकती है बीमारियों का घर।

Image

Khali Pet Kya Nahi Khana Chahiye

Khali Pet Kya Nahi Khana Chahiye: सुबह का समय सेहत के लिए सबसे जरूरी होता है क्योंकि इसी वक्त हमारा पेट बिल्कुल खाली होता है। ऐसे में जो भी चीजें हम खाते हैं, उसका सीधा असर शरीर पर पड़ता है। लेकिन अक्सर देखा गया है कि लोग बिना सोचे-समझे कुछ भी खा लेते हैं – कोई केला खा रहा है, कोई खाली पेट चाय पी रहा है, तो कोई दही या खट्टे फल। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जो खाली पेट खाने पर शरीर में ज़हर की तरह असर करते हैं? चलिए जानते हैं कौन-सी चीजें हैं जो खाली पेट खाने से नुकसान कर सकती हैं।

खाली पेट क्या नहीं खाना चहिए - What Foods To Avoid Empty Stomach In Hindi

खट्टे फल खाकर न करें दिन की शुरुआत

सुबह खाली पेट संतरा, मौसंबी या नींबू जैसे खट्टे फल खाने से पेट में एसिड बढ़ सकता है। इससे गैस, जलन और पेट दर्द की परेशानी हो सकती है। खट्टे फलों में सिट्रिक एसिड होता है जो खाली पेट जाने पर पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकता है।

चाय-कॉफी पीने की जल्दी न करें

अधिकतर लोग उठते ही चाय या कॉफी पीने की आदत में होते हैं, लेकिन ये आदत सेहत के लिए हानिकारक है। खाली पेट चाय या कॉफी पीने से शरीर में एसिड बढ़ता है और पाचन कमजोर होता है। इससे पेट भारी लगने लगता है और दिनभर थकान बनी रहती है।

सुबह-सुबह केला खाना भी सही नहीं

केला एक हेल्दी फल है, लेकिन खाली पेट खाने पर यह नुकसानदायक हो सकता है। इससे शरीर में मैग्नीशियम का स्तर अचानक बढ़ सकता है जो दिल की सेहत पर असर डालता है। इसलिए केला खाने से पहले कुछ हल्का जरूर खा लें।

दही पेट को नहीं देता आराम

सुबह खाली पेट दही खाना कई लोग सही मानते हैं, लेकिन इससे पेट में गैस बनती है। दही में मौजूद बैक्टीरिया खाली पेट ठीक से काम नहीं करते, जिससे पाचन बिगड़ सकता है और पेट में भारीपन महसूस होता है।

ठंडा पानी न पिएं खाली पेट

सुबह उठते ही फ्रिज का पानी पीना शरीर के लिए झटका जैसा हो सकता है। इससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है और पाचन प्रक्रिया पर असर पड़ता है। बेहतर होगा कि गुनगुना पानी पिएं जो शरीर को डिटॉक्स करता है।

दिन की शुरुआत अगर सही न हो तो सेहत पर बड़ा असर पड़ता है। ऊपर बताए गए फूड्स को खाली पेट खाने से बचें, क्योंकि ये पाचन बिगाड़ सकते हैं और धीरे-धीरे कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकते हैं। सुबह कुछ भी खाने से पहले थोड़ा सोचें, तभी आप हेल्दी और एक्टिव रह पाएंगे।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article