हेल्थ

दिनभर भूखा रहने के बाद छा गई कमजोरी, तो व्रत खोलकर खाएं ये चीज, तुरंत बढ़ेगी एनर्जी

देश भर आज यानी 20 अक्टूबर के दिन करवा चौथ (Karwa Chauth 2024) को धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर साल कार्तिक माह की चतुर्थी को मनाया जाने वाला ये त्यौहार हिंदू परंपरा का एक बड़ा त्यौहार है। दिनभर निर्जल उपवास करके यह व्रत पूरा किया जाता है। ऐसे में व्रत खोलने के बाद आप यदि हमारे बताए गए हेल्दी फूड्स को खाती हैं, तो आपको तुरंत ऊर्जा मिलेगी।

Image

karva chauth diet

Photo : iStock

20 अक्टूबर 2024 यानी रविवार के दिन देश भर में करवा चौथ (Karwa Chauth 2024) का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन सभी सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए दिनभर का उपवास करती हैं। यह त्यौहार हर साल कार्तिक माह की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है। दिनभर के कठिन उपवास के बाद महिलाएं अपने रात के समय पति और चांद को निहारकर अपना व्रत पूरा करती हैं। इस कठिन व्रत को करने के लिए महिलाओं को दिन भर भूखा रहना होता है। जिसका उनकी सेहत पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी हेल्दी चीजें बताने जा रहे हैं, जिन्हें व्रत के बाद खाना आपके लिए हेल्दी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

करवा चौथ व्रत के बाद क्या खाएं

पहले लिक्विड डाइट लें

दिन भर बिना कुछ खाए पिए रहने के बाद आप रात में व्रत खोलने के बाद जब कुछ खाएं तो ध्यान रखें कि आपको सबसे पहले खाने में कुछ लिक्विड लेना चाहिए। जिसमें आप पानी या किसी तरह का जूस ले सकती है। यह आपको डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करेगा।

मेवा खाएं

मेवा या ड्राई फ्रूट हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह आपको तेजी से एनर्जी देने का काम करते हैं। व्रत खोलने के बाद आप थोड़े से ड्राई फ्रूट्स भी अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। काजू, किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट आपको तुरंत एनर्जी देते हैं।

प्रोटीन रिच डाइट लें

इसके बाद यदि आप खाना खाने का प्लान कर रही हैं, तो ध्यान रखें कि आपको तला भुना खाने की वजाय प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। जिससे आपको ऊर्जा भरपूर मिल सके और आपकी तबीयत भी न बिगड सके।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article