हेल्थ

Karwa chauth 2023: गर्भवती महिलाएं ऐसे रखें करवा चौथ का व्रत, जच्चा-बच्चा दोनों रहेंगे स्वस्थ

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 30, 2023, 11:35 AM IST

Karwa chauth 2023: हर सुहागन महिला के लिए करवा चौथ का व्रत बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र की कामना करने के लिए महिलाएं निर्जल उपवास रखती हैं। इस व्रत को रखने के नियम काफी कड़े होते हैं और इसे रखना काफी मुश्किल भी होता है। लेकिन सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना गर्भवती महिलाओं को करना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं को अपना बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। करवा चौथ को लेकर ये मान्यता है कि अगर एक बार इस व्रत को किसी ने किया तो इसे छोड़ा नहीं जा सकता।

Image

karwa chauth 2023

Karwa chauth 2023: हर सुहागन महिला के लिए करवा चौथ का व्रत बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र की कामना करने के लिए महिलाएं निर्जल उपवास रखती हैं। इस व्रत को रखने के नियम काफी कड़े होते हैं और इसे रखना काफी मुश्किल भी होता है। लेकिन सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना गर्भवती महिलाओं को करना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं को अपना बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। करवा चौथ को लेकर ये मान्यता है कि अगर एक बार इस व्रत को किसी ने किया तो इसे छोड़ा नहीं जा सकता। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को इस बात की चिंता रहती है कि प्रेग्नेंसी में करवा चौथ का व्रत रखना बच्चे के लिए नुकसानदायक ना साबित हो। हालांकि गर्भवती महिलाओं के लिए इस व्रत के नियम में छूट दी गई है। गर्भवती महिलाएं कुछ टिप्स को फॉलो कर करवा चौथ का उपवास रख सकती हैं।

प्रेग्नेंसी में करवा चौथ का व्रत रखना कितना सेफ?

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ये हर प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए सबसे खूबसूरत फेज होता है। ऐसे में ज्यादातर महिलाओं के मन में ये सवाल रहता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान वो फास्ट रख सकती हैं या नहीं? प्रेग्नेंसी में व्रत रखना पूरी तरह आप पर निर्भर करता है। अगर आप प्रेग्नेंसी के दौरान किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं कर रही हैं तो आप फास्ट रख सकती हैं। अगर आप किसी भी तरह की कठिनाई का सामना कर रही हैं तो व्रत के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

प्रेग्नेंसी में व्रत के दौरान इन बातों का रखें खास ध्यान

  • अगर आप प्रेग्नेंसी में फास्ट कर रही हैं तो दिन में कम से कम एक से दो बार फल या जूस का सेवन करें। इससे बच्चे को भरपूर पोषण मिलेगा और साथ ही शरीर में एनर्जी बनी रहेगी।
  • वहीं शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए प्रेग्नेंसी में नारियल पानी का भी आप सेवन कर सकती हैं।
  • करवा चौथ का व्रत निर्जल होता है। बिना चांद देखे महिलाएं पानी नहीं पीती हैं। लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए इस नियम में छूट है। ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाएं थोड़ा थोड़ा पानी पीती रहें।
  • वहीं जो गर्भवती महिलाएं भूख बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं वो व्रत तोड़ सकती हैं। व्रत में ज्यादा देर भूखे रहने की वजह से बच्चे पर बूरा असर पड़ सकता है।
रितु राज
Ritu raj author

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां... और देखें

End of Article