हेल्थ

सफर में रहता है उल्टी का खतरा तो जरूर करें ये काम, दूर होगी मोशन सिकनेस की समस्या

How To Prevent Motion Sickness : यदि आपको रास्ते में उल्टियां होने लगे तो सुहाने का सफर का सारा मजा किरकिरा हो जाता है। जिससे निजात पाने के लिए लोग दवाओं का सहारा लेते हैं। यदि आपको मोशन सिकनेस की समस्या है, तो आपको कुछ घरेलू नुस्खों को ट्राई करना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

Image

मोशन सिकनेस से बचाव के उपाय (फोटो - Canva)

How to treat Motion Sickness Naturally : सफर करना भला किसे पसंद नहीं होता है, लेकिन कुछ लोगों को यात्रा के दौरान उल्टी आना, चक्कर आना और बेचैनी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसे मोशन सिकनेस कहा जाता है। सफर चाहे कार से हो, बस हो, ट्रेन हो या फ्लाइट, ये समस्या कहीं भी शुरू हो सकती है। सफर में उल्टी, या किसी अन्य तरह की परेशानी से सफर का सारा मजा किरकिरा हो जाता है। आज हम आपको मोशन सिकनेस से छुटकारा दिलाने वाले कारगर उपाय बताने जा रहे हैं।

सीट का चयन

बस या कार से सफर करते समय आपको यदि मोशन सिकनेस होती है, तो आपको सीट का चयन सावधानी से करना चाहिए। आगे की सीटों पर झटके कम महसूस होते हैं। इसलिए आपको हमेशा आगे वाली सीट का चयन करना चाहिए।

नींबू पुदीना का इस्तेमाल

नींबू और पुदीने का इस्तेमाल आपको मोशन सिकसेन से निजात दिला सकता है। सफर से पहले नींबू पानी का सेवन और सफर में पुदीने की गोली चूसना मोशन सिकनेस में आपको राहत पुहंचा सकता है।

हल्का स्नैक्स

हल्का स्नैक्स भी आपको मोशन सिकनेस से निजात दिला सकता है। सफर के दौरान हल्का खानपान भी आपको उल्टी और चक्कर से निजात दिला सकता है। हालांकि आपको स्नैक्स में तली-भुनी चीजें नहीं खानी चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article