हेल्थ

तेजी से करना है वेट लॉस तो Morning Walk करते समय रखें इन 4 बातों का ख्याल, रफ्तार से पिघलेगी शरीर की चर्बी

Weight Loss Tips : वेट लॉस के लिए आपको किसी तरह की हैवी एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है, बल्कि अब आप सिंपल वॉक करते हुए भी वजन कम कर सकते हैं। जी हां आज हम आपको वॉकिंग के 4 सिंपल रूल बताएंगे जो आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी आसान बना सकते हैं।

Image

walking rules for weight loss (Photo - Canva)

How To Start Walk For Weight Loss : वजन घटाने के लिए लोग अक्सर महंगी जिम, डाइट और फूड्स सप्लीमेंट्स की ओर भागते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वेट लॉस का सबसे आसान, सुलभ और असरदार तरीका वॉकिंग है। जी हां वॉकिंग एक एरोबिक एक्सरसाइज है जो आपको कैलोरी बर्न करने में काफी मदद करती है। रोजाना 30 से 40 मिनट तेज कदमों के साथ वॉक करने से न केवल वजन कम होता है, बल्कि हार्ट हेल्थ, ब्लड शुगर कंट्रोल और मेंटल हेल्थ भी बेहतर होती है। आज हम आपको वॉकिंग के कुछ खास नियम बताने जा रहे हैं, जो आपको वेट लॉस में काफी मदद कर सकते हैं।

गति का रखें ख्याल

वेट लॉस के लिए वॉक करते समय आपको अपनी रफ्तार का खास ख्याल रखना चाहिए। ये न केवल आपकी कैलोरी को बर्न करने में कारगर साबित होगी। बल्कि ये आपकी मसल्स को भी मजबूत बनाने के लिए जिम्मेदार है। इसके लिए आप ब्रिक्स वॉक रूल को फॉलो कर सकते हैं।

चढ़ाई और ढलान वाले रास्ते पर वॉक

ज्यादातर लोग वॉक करने के लिए एक सीधे और प्लेन रास्ते का चुनाव करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्की चढ़ाई और ढलान वाले रास्ते पर वॉक करना आपको वेट लॉस में काफी मदद कर सकता है। जी हां इससे आपकी मांसपेशियों की सक्रियता बढ़ जाती है, जिससे कैलोरी बर्न तेजी से होता है।

धीरे-धीरे बढ़ाएं वॉक

वेट लॉस के लिए वॉक करने वाले लोगों को अपनी वॉकिंग को धीरे-धीरे बढ़ाना चाहिए। जी हां रोजाना एक ही समय पर वॉक करने की आदत के साथ आपको रोजाना 2-5% वॉक की दूरी को बढ़ाना चाहिए। इसके लिए आप किसी फिटनेस ट्रैकर एप का भी सहारा ले सकते हैं। 1 हफ्ते के अंदर आपको 1 से 2 हजार कदम बढ़ाने चाहिए।

माइक्रो वॉक का सहारा

वॉक केवल एक नियत समय के लिए नहीं है बल्कि ये आपकी दिन भर की दिनचर्या का हिस्सा बननी चाहिए। आपको अपने दिन भर के काम रफ्तार से निपटाने चाहिए। इसके साथ ही आपको सुबह 20-30 मिनट ब्रिक्स वॉक के बाद दिन में 2-3 बार 5-10 के लिए मिनी वॉक का प्लान बनाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article