हेल्थ

खाते पीते हो जाएगा 10 से 15 किलो वजन कम, बस फॉलो करें ये डाइट

Weight Loss Diet: क्या आप भी हेल्दी खाकर अपना वजन कम करना चाहते हैं? तो हम आपको बताते हैं एक परफेक्ट डाइट प्लान जिसके जरिए तेजी से आप अपना वजन कम कर सकते हैं।

Image

weight loss diet tips

Weight Loss Diet: बढ़ता हुआ वजन है ना सिर्फ आपकी बाहरी खूबसूरती को बर्बाद करता है, बल्कि आपको अंदर से भी कमजोर बना देता है, क्योंकि इससे कई सारी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में वजन को कंट्रोल रखना बहुत कठिन काम है और खासकर जो लोग खाने-पीने के शौकीन होते हैं, उनका वजन कम करना तो बड़ा ही मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि कैसे आप एक परफेक्ट डाइट फॉलो करके अपने वजन को 10 से 15 किलो तक कम कर सकते हैं।

ऐसे करें दिन की शुरुआतदिन की एक हेल्दी शुरुआत आपकी वेट लॉस जर्नी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। आप सुबह उठकर चीनी और दूध वाली बैड टी पीने की जगह अदरक का गर्म पानी पिएं। यह पेट की चर्बी को तेजी से कम करने में मददगार होता है। साथ ही आपके शरीर को डिटॉक्सिफाई भी करता है।

नाश्ता

उठने के करीब आधे से 1 घंटे बाद आप अपना नाश्ता कर लें। सुबह के नाश्ते में आप पोहा, उपमा, इडली, डोसा जैसी चीजें खा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो ओट्स, एग, मूसली या स्प्राउट अनाज भी खा सकते हैं। सुबह के नाश्ते में आप एक फ्रूट सलाद भी अपनी डाइट में शामिल करें। इसके अलावा 50 ग्राम पनीर या हल्दी वाला दूध भी ले सकते हैं।

लेट मॉर्निंग ब्रेकफास्ट

जब आपने सुबह 8:00 या 8:30 बजे नाश्ता कर लिया तो जाहिर सी बात है कि 11-12 बजे तक आपको एक बार फिर भूख लगेगी। ऐसे में आप हेल्दी सीड्स जैसे- सनफ्लावर, पंपकिन सीड, अखरोट इन सारी चीजों का मिश्रण एक मुट्ठी के करीब खा सकते हैं और इसके साथ खुद को हाइड्रेट करने के लिए एक नारियल पानी पी सकते हैं।

लंच

आपके दिन के खाने को आप 1 से 1।30 तक कर लें। इसमें आप एक कटोरी दाल, एक कटोरी सब्जी, एक से डेढ़ कटोरी सलाद और एक रोटी या थोड़े से ब्राउन राइस अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

पोस्ट लंच

खाना खाने के बाद इसे ठीक तरीके से पचने के लिए आप खाने के आधे या 1 घंटे बाद छाछ पी सकते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और फैट परसेंटेज भी बहुत कम होता है। ये आपको हाइड्रेट रखने के साथ ही एनर्जेटिक भी बनाए रखता है।

डिनर

अब बारी आती है दिन के आखिरी मील यानी की डिनर की। आपको अपना डिनर बहुत ही लाइट रखना चाहिए। इसे आप 7-8 बजे के बीच ले लें। आप चाहे तो डिनर में क्लियर सूप पी सकते हैं। इसके अलावा चिकन सूप या खूब सारी वेजिटेबल्स वाला कोई हेल्दी सूप बनाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं।

दूध या ग्रीन टी

रात को सोने से पहले आप एक गिलास बिना शक्कर के दूध, ग्रीन टी या फिर सौंफ और अजवाइन का गुनगुना पानी पी सकते हैं। इस तरीके का डाइट प्लान फॉलो करने से आप 1-2 महीने में ही 10 से 15 किलो वजन कम कर सकते हैं।
TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article