आज की एंटरटेनमेंट खबरों में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा और हॉलीवुड तक कई दिलचस्प अपडेट सामने आए हैं। सोनू सूद ने एक्टर शरद कपूर की मदद की है, वहीं रामायण (Ramayana) से जुड़ी किताबों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जानकारी सामने आई है। मौसमी चटर्जी ने पति के निधन के बाद अपनी और बेटी की प्राइवेसी को लेकर अपील की है। दूसरी ओर, जया बच्चन के फोन वॉलपेपर पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए हैं। धनुष ने ममूटी के साथ अपने पुराने अनुभव शेयर किया, जबकि साई पल्लवी विजय की आखिरी फिल्म के प्रोमो को देखकर इमोशनल हो गईं।
एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी के पति और फिल्म निर्माता जयंत मुखर्जी का 12 नवंबर को निधन हो गया था। इसके बाद मौसमी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की। उन्होंने लोगों से अपील की कि उन्हें और उनकी बेटी को इस मुश्किल समय से उबरने के लिए समय और जगह दी जाए। उन्होंने परिवार के लिए मिल रही प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए सभी का आभार भी जताया।
जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसमें उनके फोन के वॉलपेपर पर नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा की तस्वीर नजर आने की बात सामने आई है। इस तस्वीर में आराध्या बच्चन के नहीं दिखने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए और पूछा कि आराध्या कहां हैं। इस वॉलपेपर को लेकर इंटरनेट पर अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
धनुष ने बताया कि करीब 13 साल पहले ममूटी से पहली मुलाकात के बाद उन्हें लगा था कि एक्टर रूड हैं। उस समय दोनों ने मलयालम फिल्म में साथ काम किया था। धनुष ने कहा कि ममूटी के जवाब देने का अंदाज अलग था, जिसे वो समझ नहीं पाए थे।
निर्देशक राजकुमार पेरियासामी ने बताया कि विजय की फिल्म जन नायगन का प्रोमो देखकर वो भावुक हो गए थे। साई पल्लवी ने भी इस पल को याद करते हुए बताया कि उन्होंने राजकुमार को रोते हुए देखा था। साई के मुताबिक, उन्होंने पहले कभी उन्हें इस तरह इमोशनल होते नहीं देखा था। एक्ट्रेस भी इस दौरान भावुक हो गई थीं।
पंचायत के पांचवें सीजन को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा तेज हो गई है। इसकी वजह प्राइम वीडियो की एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट है, जिसके बाद फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या इस साल नया सीजन नहीं आएगा। चौथे सीजन के आखिर में फुलेरा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला था।
विजय देवरकोंडा ने जापान में परिवार के साथ बिताए पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ रश्मिका मंदाना, उनके माता-पिता और भाई आनंद देवरकोंडा भी नजर आ रहे हैं।
सोनी राजदान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें पता नहीं था कि वो प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने फिल्म के एक सीन के लिए एक दिन में करीब 100 सिगरेट पी थीं। सोनी ने कहा कि वो असल जिंदगी में स्मोकर नहीं हैं, लेकिन उस शूटिंग के बाद उन्हें सिगरेट की तलब होने लगी थी। उन्हें बाद में पता चला कि उस समय वो आलिया को जन्म देने वाली थीं।
रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण को 2027 की पहली तिमाही में चीन, रूस, जापान और दक्षिण कोरिया में रिलीज करने की तैयारी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म को चीन में सेंसर क्लीयरेंस के लिए पहले ही भेज दिया गया है।
शरद कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फिल्म इंडस्ट्री से काम और मदद की अपील की थी। सोनू सूद उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। सोनू ने शरद के लिए जरूरी मेडिकल सप्लाई का इंतजाम किया है। साथ ही, वो उनसे मिलकर एक फिल्म प्रोजेक्ट पर भी बात करने वाले हैं, जिससे शरद फिल्मों में वापसी कर सकें।
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी की खबरें एक बार फिर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग 2' में शादी कर सकते हैं। इससे पहले शो के पहले सीजन में करण ने तेजस्वी को प्रपोज किया था। दोनों की मुलाकात 'बिग बॉस 15' के दौरान हुई थी और यहीं से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई।