हेल्थ

डाइट और एक्सरसाइज के बाद नहीं कम हुआ बैली फैट, तो शुरू करें ये 3 काम, मोम की तरह पिघल जाएगी पेट पर जमा चर्बी

belly fat reduce in Hindi: बैली फैट का समस्या से आज बहुत से लोग परेशान हैं। इसके लिए यदि आप डाइट और एक्सरसाइज करके थक गए हैं और इसके लिए यदि आप कोई कारगर उपाय तलाश रहे हैं। तो आज हम आपको 3 ऐसे काम बताने जा रहे हैं, जिन्हें रोजाना करने से आपका बैली फैट तेजी से बर्न होने लगता है।

Image

how to reduce belly fat

Photo : iStock

खानपान और लाइफस्टाइल की खराबी के कारण बैली फैट की समस्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। बाहर निकला हुआ पेट आपके लुक को तो खराब करता ही है साथ ही यह आपके लिए कई तरह की बीमारियों का भी कारण बन जाता है। मोटापे के कारण डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट रोगों का खतरा काफी बढ़ जाता है। यदि आप चाहते हैं कि आपको इस तरह की समस्याओं से निजात मिल सके तो आपको आज हम आपकी इस मुश्किल समस्या से निकलने के लिए कुछ कारगर उपाय बताने जा रहे हैं। वेट लॉस के लिए यदि आप डाइट और एक्सरसाइज करके थक गए हैं और इसके लिए यदि आप कोई कारगर उपाय तलाश रहे हैं। तो आज हम आपको 3 ऐसे काम बताने जा रहे हैं, जिन्हें रोजाना करने से आपका बैली फैट तेजी से बर्न होने लगता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

बैली फैट कम करने के आसान उपाय - How to reduce belly fat

भरपूर पानी पिएं

यदि आप चाहते हैं कि आपके पेट पर जमा चर्बी तेजी से पिघल जाए तो आपको अपनी डाइट में वाटर इंटेक को बढ़ाना पड़ेगा। जी हां रोजाना कम से कम 3 लीटर पानी आपके वेट लॉस में रफ्तार ले आता है। दरअसल पानी आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। जिससे आपको फैट कम करने में मदद मिलती है।

भरपूर नींद लें

आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि ज्यादा सोने से मोटापा बढ़ता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कम नींद लेना मोटापे का मुख्य कारण है। जी हां कई हेल्थ रिसर्च में यह बात साबित हुई है कि दिन में 7-8 घंटे की नींद लेने से आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। हालांकि आयुर्वेद और योग के माध्यम से आप नींद की अवधि को कम भी कम कर सकते है।

बैलेंस डाइट है जरूरी

खानपान का हमारे वजन पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। इसलिए अपने वजन को कंट्रोल में रखने के लिए आपको बैलेंस डाइट लेना भी बहुत जरूरी है। आप यदि फास्ट फूड का सेवन करते हैं, तो आप किसी भी तरीके से अपना वजन कम नहीं कर सकते हैं। वहीं यदि आप हेल्दी डाइट लेते हैं तो आपको वेट लॉस में काफी आसानी होती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article