ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या को बचपन में दी है तगड़ी डाइट, तभी तो इतनी सी उम्र में दिखती है मां की बराबर हाइट

बच्चन खानदान की बहू और बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेटी की परवरिश के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया था। जिसका असर आज उनकी सेहत और सीरत पर दिखाई देता है। आइए जानते हैं बचपन में बेटी आराध्या को क्या खिलाती थीं मां ऐश्वर्या बच्चन?

Authored by: गुलशन कुमारUpdated Oct 16 2024, 12:42 IST
बचपन में आराध्या को क्या खिलाती थी ऐश्वर्याImage Credit : Instagram01 / 07

बचपन में आराध्या को क्या खिलाती थी ऐश्वर्या

बचपन में बच्चों के पोषण का ध्यान हमारे लिए बहुत जरूरी होता है क्योंकि यह उनके बढ़ते शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। यदि आप अपने बच्चे के लिए कोई डाइट टिप्स की तलाश कर रहे हैं, तो आपको ऐश्वर्या राय बच्चन का ये प्लान जरूर जान लेना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि ऐश्वर्या ने आराध्या बच्चन को क्या खिलाती थी?

आराध्या की कितनी है लंबाई?Image Credit : Instagram02 / 07

आराध्या की कितनी है लंबाई?

ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह बेटी आराध्या भी शानदार लुक्स और हाइट से अलग पहचान रखती हैं। मजह 12 साल की आराध्या की लंबाई 5 फुट 2 इंच के आसपास है।

बेहतरीन फिटनेसImage Credit : Instagram03 / 07

बेहतरीन फिटनेस

आराध्या की हाइट और शानदार फिटनेस को देखकर आप कह नहीं पाएंगे की वह अभी केवल 12 साल की हैं। वह अपनी मां और विश्व सुंदरी ऐश्वर्या को पूरी टक्कर देती हैं।

खुद तैयार किया खानाImage Credit : Instagram04 / 07

खुद तैयार किया खाना

बेटी आराध्या के जन्म के बाद ऐश्वर्या ने किचन में जाना शुरू किया। ताकि वह अपनी बेटी के खानपान का पूरा ध्यान रख सकें। आइए जानते हैं उन्होंने आराध्या को खाने में क्या क्या दिया?

डाइट में दिया ठोस आहारImage Credit : Instagram05 / 07

डाइट में दिया ठोस आहार

6 माह तक बच्चे को केवल मां का दूध पीने के लिए देना चाहिए। ऐसा आपने अक्सर डॉक्टरों को कहते सुना होगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ऐश्वर्या ने 8-9 माह के बाद बेटी को ठोस आहार देना शुरू कर दिया था। जिससे उसको पोषण की कमी न हो।

ऐसा बनाया डाइट प्लानImage Credit : Instagram06 / 07

ऐसा बनाया डाइट प्लान

बचपन से ही आराध्या को खाने में सीजनल फ्रूट्स के साथ दलिया, खिचड़ी और सूप पिलाना शुरू किया था। इसके अलावा डाइट में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की मात्रा भी भरपूर होती थी।

जेनेटिक्स का भी असरImage Credit : Instagram07 / 07

जेनेटिक्स का भी असर

हालांकि आराध्या की हाइट के पीछे केवल हाइट ही नहीं जेनेटिक्स भी काफी हद तक जिम्मेदार हैं। पिता अभिषेक और मां ऐश्वर्या से विरासत में मिले जेनेटिक्स के कारण उनकी हेल्थ और हाइट शानदार है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!