हेल्थ

मटके जैसा फूला हुआ पेट तेजी से हो जाएगा फ्लैट, इन 4 टिप्स को फॉलो कर बनाए Six Pack एब्स

बढ़ा हुआ पेट न केवल आपकी लुक को खराब करता है बल्कि ये हेल्थ के लिए कई तरह की समस्याएं पैदा कर देता है। यदि आप अपने पेट को कम करना चाहतें हैं तो हम आपको इसके लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जो आपको बैली फैट से छुटकारा दिला सकते हैं।

Image

belly fat loss

खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के कारण बाहर निकला हुआ पेट आज एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। बाहर निकला पेट आपके लिए बड़ी चुनौती बन जाता है, क्योंकि ये एक बार बढ़ना शुरू हुआ तो इसे कम करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसके लिए लोग डाइटिंग से लेकर एक्सरसाइज तक क्या कुछ नहीं अपनाते हैं। यदि आप भी अपने बाहर निकले हुए पेट को कम करने का कोई आसान रास्ता तलाश रहे हैं, तो आपको हमारे बताए ये टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए।

1. छोटे-छोटे मील लें

पेट को कम करने के लिए जरूरी है कि आप अपने खाने के टाइम का जरूर ध्यान रखें। दिन में 2 बार पेट भर खाने से अच्छा है कि आप दिन में 4 बार थोड़ा-थोड़ा करके खाएं। ऐसा करने से आपको बैली फैट से जरूर छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही सुबह का नाश्ता आपको कभी स्किप नहीं करना चाहिए।

2. भरपूर पानी पिएं

शरीर का कमजोर हुआ मेटाबॉलिज्म आपके पेट के बढ़ने का कारण बन जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप रोजाना पर्याप्त पानी जरूर पीएं। शरीर में जमा टॉक्सिन को कम करने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है। यदि आप रोजाना 6-8 गिलास पानी पीते हैं, तो आपका बैली फैट कम होने लगता है।

3. भरपूर नींद लें

नींद की कमी आपके शरीर के वजन को बढ़ाने का काम करता है। यदि आप रोजाना कम से कम 6-8 घंटे की नींद नहीं ले पा रहे हैं, तो आपके बैली फैट के बढ़ने की संभावना ज्यादा हो जाती है। पेट कम करने के लिए जरूरी है कि आप रोजाना 6-8 घंटे की क्वालिटी स्लीप जरूर लें।

4. एक्सरसाइज है जरूरी?

पेट कम करने के लिए जरूरी है कि आप अपनी लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव के साथ रोजाना एक्सरसाइज भी करें। रोजाना कम से कम 40 मिनट की एक्सरसाइज आपको हेल्दी रहने में काफी मदद करती है। बैली फैट कम करने के लिए आप घर में प्लैंक, नौकासन, भुजंगासन जैसी एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article