हाई ब्लड प्रेशर हमारी सेहत के लिए काफी खतरनाक होता है, ऐसा आपने जरूर सुना होगा। हाई ब्लड प्रेशर को मेडिकल भाषा में हाइपरटेंशन भी कहा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाई से ज्यादा लो ब्लड प्रेशर हमारी सेहत के लिए खतरनाक साबित होता है। इसे हाइपोटेंशन के नाम से जाना जाता है। यह एक जानलेवा स्थिति है जिसमें यदि जल्दी इलाज न किया जाए तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है। यदि आपको अचानक से लो ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझना पड़ता है, तो हम आपको इससे बचाव के कुछ आसान उपाय बताने जा रहे हैं। जिससे आप जानलेवा समस्या से बाहर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
पानी में घोल कर पिएं नमक
आपको बता दें कि लो ब्लड प्रेशर होने पर आप अपनी डाइट में कुछ नमकीन लिक्विड को शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप साधारण नमक को पानी में नमक घोलकर पी सकते हैं। यह आपके शरीर में फ्लूइड को बनाए रखता है और इससे आपका ब्लड प्रेशर लेवल नॉर्मल हो जाता है। क्योंकि शरीर में पानी की कमी भी आपके लो ब्लड प्रेशर का कारण बन सकती है।
कब जरूरी है मेडिकल हेल्प?
लेख में बताए गए उपाय से आपको कुछ देर के लिए राहत मिल सकती है, लेकिन यदि आपको इसके बाद तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। क्योंकि कई बार यह समस्या थोड़ी देर बाद वापस आ सकती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर का परामर्श लेना बहुत जरूरी हो जाता है। जिससे आपकी जान को बचाया जा सके। इसमें डॉक्टर आपको ब्लड सर्कुलेशन के लिए दवाएं दे सकता है।
लो ब्लड प्रेशर के लिए घरेलू उपाय - Low Blood Pressure Home Remedies in Hindi
पानी पिए भरपूर
रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पिएं ताकि आपका शरीर डिहाइड्रेशन से बच सके। यह ब्लड प्रेशर को नॉर्मल बनाए रखने में मदद करता है। यह आपके लिए एक कारगर उपाय साबित हो सकता है।
नमक की मात्रा बढ़ाएं
शरीर में हुई सोडियम की कमी भी लो ब्लड प्रेशर का कारण बन सकती है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में सोडियम की मात्रा को बढ़ा लेना चाहिए। आप खाने में नमक की पर्याप्त मात्रा रखें जिससे इसे बैलेंस किया जा सके।
कैफीन युक्त ड्रिंक्स
आप लो ब्लड प्रेशर होने पर कैफीन युक्त ड्रिंक्स को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हालांकि यह आपके ब्लड प्रेशर को अस्थाई रूप से ही बढ़ाने का काम करता है। इसलिए इसका एक सीमित मात्रा में ही सेवन करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
