हेल्थ

सुबह 1 कप तेज पत्ता और अदरक की चाय इन 6 समस्याओं से दिलाती है छुटकारा, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और रेसिपी

Bay Leaf And Ginger Tea Benefits In Hindi: औषधीय गुणों से भरपूर तेज पत्ता और अदरक की चाय आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने और उनसे बचाव में मदद कर सकती है। इसे पीने से सेहत को कई फायदे भी मिलते हैं। इस लेख में एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और रेसिपी।

Image

Benefits Of Bay Leaf And Ginger Tea

Photo : Shutterstock.com

Bay Leaf And Ginger Tea Benefits In Hindi: सर्दी-खांसी होने पर लोग अदरक वाली चाय की खूब चुस्कियां लेते हैं। क्योंकि इसका सेवन करने से गले की खराश, बलगम, गले की सूजन और दर्द से राहत मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं नियमित अदरक की चाय पीने से सेहत को बहुत फायदे मिलते हैं। वहीं, अगर आप इसमें तेज पत्ता भी शामिल करें, तो अदरक और तेजपत्ता की चाय का यह मिश्रण कई गंभीर बीमारियों को आपसे दूर रखने में मदद कर सकता है। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो अदरक और तेजपत्ता दोनों में ही कई औषधीय गुण होते हैं यह एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। साथ ही, इनमें शारीरिक के बेहतर फंक्शन के लिए आवश्यक विटामिन ए, सी, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। अदरक और तेजपत्ता की चाय के फायदे क्या-क्या होते हैं, साथ ही आप इसे कैसे बना सकते हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

तेज पत्ता और अदरक की चाय के फायदे क्या हैं- Benefits Of Bay Leaf And Ginger Tea In Hindi

1. भूख बढ़ाती है

जिन लोगों को भूख नहीं लगती या कुछ भी खाने पीने का मन नहीं करता है, ऐसे लोगों के लिए इस चाय का सेवन फायदेमंद है। सुबह इस चाय को पीने से आपकी भूख में सुधार होता है।

2. शरीर को करे डिटॉक्स

यह चाय एक प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक है। इसे पीने से शरीर व आंतों में जमा गंदगी बाहर निकलती है। यह आपके रक्त को साफ करने में भी मदद करती है। यह फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करती है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है।

3. डायबिटीज में लाभकारी है

इस चाय का सेवन करने से ब्लड शुगर लेव को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। जर्नल ऑफ क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री एंड न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक एक अध्ययन के अनुसार तेजपत्ता की चाय पीने से डायबिटीज रोगियों में इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकती है।

4. पाचन दुरुस्त रहता है

अगर आपको खाने के बाद अपच, गैस, ब्लोटिंग, सीने में जलन और कब्ज जैसी समस्याएं परेशान करती हैं, तो सुबह पीने के अलावा भोजन के 15 मिनट बाद इस चाय का सेवन करने से आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी। यह भोजन के बेहतर पाचन और डाइजेशन को मजबूत बनाने में मदद करती है।

5. इम्यूनिटी बढ़ाए

इस चाय का नियमित सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह वायरल संक्रमण, फ्लू, सर्दी-खांसी, जुकाम आदि जैसी समस्याओं से दूर रखती है।

6. बीपी रहता है कंट्रोल

जिन लोगों का बीपी कंट्रोल नहीं रहता है, उन्हें भी इस चाय का सेवन करने से बहुत लाभ मिल सकता है। मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर यह चाय ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकती है। यह कोलेस्ट्रॉल कम करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मददगार है।

तेज पत्ता और अदरक की चाय कैसे बनाएं रेसिपी- How To Make Bay Leaf And Ginger Tea Recipe In Hindi

एक टी पैन में एक कप पानी डालें और गैस पर चढ़ा दें। अब इसमें 3-4 तेज पत्ता और एक छोटा टुकड़ा अदरक का कूटकर डालें। आप चाहें तो सूखी अदरक का पाउडर भी डाल सकते हैं। चाय को तब तक उबालें, जब तक कि कि पानी जलकर थोड़ा कम न हो जाए। इसे छानकर एक बर्तन में निकाल लें और नींबू का रस निचोड़ कर पिएं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article