हेल्थ

मौसम बदलते ही शरीर बन जाता है बीमारी का घर, तो जरूर रखें इन 5 बातों का ख्याल, छू भी नहीं पाएगा सीजनल रोग

How to Take Care Yourself in Changing Season: बदलते मौसम में अक्सर लोग बीमार पड़ने लगते हैं, क्योंकि इन दिनों में संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है। सुबह-शाम ठंड और दिन में निकलने वाली धूप आपकी सेहत के लिए समस्या खड़ी कर सकती है। आइए जानते हैं इस मौसम में कैसे रखें अपना ख्याल?

Image

how to prevent seasonal disease

Photo : iStock

सर्दियां अब जाने को हैं और गर्मी ने अपनी दस्तक दे दी है। ऐसे में बदलते मौसम के साथ लोगों को हेल्थ से जुड़ी बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सर्दी और गर्मी के इस बदलाव में हमारे शरीर को नए हालात में खुद ढालने में काफी वक्त लग सकता है। इस मौसम के दौरान हमारा इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो सकता है, जिससे इंफेक्शन और सीजनल रोगों का खतरा काफी बढ़ जाता है। यदि आप इस मौसम के बदलाव में खुद का बचाव करना चाहते हैं, तो आपको हमारी बताई इन बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए।

हेल्दी रखें डाइट

बदलते मौसम में खुद को बीमारियों से बचाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट को हेल्दी बनाए रखें। ऐसे में आप अपनी डाइट में सीजनल फ्रूट्स और सब्जियों को जरूर शामिल करें। ये सभी आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट कर आपको रोगों से बचाने में मदद करते हैं।

भरपूर पानी पिएं

मौसम के बदलाव में जरूरी है कि आपके शरीर में पानी का स्तर हमेशा दुरुस्त बना रहे। इसके लिए आप रोजाना कम से कम 3 लीटर पानी पिएं और इसके साथ ही कुछ फ्रूट जूस और शेक भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

साफ-सफाई का ख्याल रखें

मौसम के रोगों से बचाव के लिए जरूरी है कि आप अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। इसलिए आपको अपने हाथों को नियमित तौर पर धोने की आदत बनानी चाहिए। वहीं आपके कपड़े और बिस्तर भी समय से साथ धोएं जाएं इस बात का भी ख्याल रखें। क्योंकि इस मौसम में बैक्टीरिया के पनपने का खतरा सबसे ज्यादा होता है।

नींद लें भरपूर

मौसम के बदलाव में फिट रहने के लिए जरूरी है कि आप कम से कम 6 घंटे की नींद जरूर लें। नींद आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने का काम करती है, जिससे आपको बीमारियों का खतरा काफी टल जाता है।

एक्सरसाइज भी जरूरी

हेल्दी रहने के लिए आपके रोजाना एक्सरसाइज की आदत बना लेनी चाहिए। ये न केवल आपको मौसम के रोगों से बचाने में मदद करती है बल्कि इससे आप हमेशा हेल्दी बने रहते हैं। हार्ड एक्सरसाइज के साथ योग और प्राणायाम भी आपको सीजनल रोगों से बचाने में मदद कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article