हेल्थ

Sneezing Problem: छींक ने छीन लिया है चैन, तो इन आसान तरीकों से पाएं छुटकारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2022, 06:19 AM IST

Sneezing Problem: छींक आना एक सामान्य प्रक्रिया है। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में आप कुछ असरदार घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं छींक आने की परेशानी को कम करने के क्या हैं असरदार उपाय?

Image

छींक की परेशानी कैसे करें कम

KEY HIGHLIGHTS
  • शहद से करें छींक की समस्या दूर
  • दालचीनी छींक से दिलाए छुटकारा
  • छींक से राहत पाने के लिए लें स्टीम

Sneezing Problem : छींक आना एक सामान्य प्रक्रिया है। एलर्जी से प्रभावित लोगों को छींक अधिक आती है। खासतौर पर जब भी कोई भी बाहरी चीज जैसे- धूल, मिट्टी, कण, फाइबर, धुआं, गंदगी नाक में प्रवेश कर जाती है, तो इस स्थिति में छींक आना सामान्य है। सीधेतौर पर कहें तो छींकना बाहरी जीवाणुओं के खिलाफ लड़ने की प्रक्रिया है। इसके कुछ देर बार छींक आना बंद हो जाता है, लेकिन अगर आपको बार-बार बिना वजह छींक आ रही है तो इस स्थिति में हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें। इसके अलावा कुछ घरेलू उपायों की मदद से छींक आने की परेशानी को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं बार-बार छींक आने की परेशानी को कैसे करें कम?

छींक आने की परेशानी को कैसे करें कम?

भाप जरूर लें

छींक आने की परेशानी को कम करने के लिए आप गर्म पानी से भाप लें। इससे सांसों से जुड़ी परेशानी को कम किया जा सकता है। स्टीम लेने के लिए एक बर्तन में पानी को अच्छी तरह से उबालें। इसके बाद एक कपड़े की मदद से अपने सिर को झुकाकर इससे भाप लें। इससे छींक आने की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

शहद का करें सेवन

शहद के सेवन से आप सर्दी-जुकाम और छींक जैसी परेशानी को कम कर सकते हैं। शहद में एंटी-एजर्जी गुण पाया जाता है, जो छींक की समस्याओं को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। शहद का सेवन करने से हमारा शरीर वातावरण के अनुकूल रिएक्ट करता है। नियमित रूप से एक चम्मच शहद का सेवन करने से छींक की परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है।

अदरक और गुड़

छींक की समस्या को कम करने के लिए अदरक और गुड़ भी असरदार हो सकता है। इसके लिए एक चम्मच अदरक का रस लें। इसमें आधा चम्मच गुड़ मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण का सेवन दिन में 2 बार करें। इसके बाद एक गिलास गर्म पानी पी लें। ऐसा करने से छींक की परेशानी से काफी हद तक आराम मिल सकता है।

दालचीनी है असरदार

छींक की परेशानी को कम करने के लिए आप दालचीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। दालचीनी का सेवन करने के लिए 1 गिलास पानी में 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा डालकर इसे अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इस पानी को छानकर इसमें 1 चम्मच शहद मिक्स करके पिएं। इससे छींक आने की समस्या को काफी कम कर सकते हैं।

छींक आने की परेशानी को कम करने के लिए आप इन आसान तरीकों को फॉलो कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article