हेल्थ

Carrot Juice Benefits: गजब है गाजर के जूस के गुण, कई बीमारियां रहेंगी आपसे दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2022, 07:41 PM IST

Carrot Juice Benefits: गाजर का जूस पीने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। यह इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव कर सकता है। इसके अलावा गाजर के कई लाभ हैं। आइए जानते हैं गाजर का सेवन करने से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ क्या हैं?

Image

गाजर का जूस पीने से सेहत को होने वाले लाभ

KEY HIGHLIGHTS
  • इम्यूनिटी बूस्ट करे गाजर का जूस
  • गाजर के जूस से आंखों को रखें स्वस्थ
  • गाजर का जूस कैंसर से करे बचाव

Carrot Juice Benefits: गाजर से तैयार जूस पीना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह विटामिन ए, विटामिन सी, बीटा कैरोटीन का काफी अच्छा स्त्रोत माना जाता है, जो आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। नियमित रूप से गाजर का जूस पीने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही यह कैंसर, पाचन संबंधी परेशानी, मानसिक समस्याओं इत्यादि से बचाव कर सकता है। अगर आप नियमित रूप से गाजर का जूस पीते हैं तो कई गंभीर बीमारियों को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं गाजर का जूस पीने से सेहत को होने वाले लाभ क्या हैं?

गाजर का जूस पीने के फायदे

सर्दियों में नियमित रूप से गाजर का जूस पीने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं, जैसे-

कैंसर से करे बचाव

गाजर का जूस पीने से कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव किया जा सकता है। दरअसल, गाजर में एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण होता है, जिसकी मदद से आप कैंसर के जोखिमों को कम कर सकते हैं। इसके अलावा गाजर में प्रोविटामिन ए की उच्च मात्र होती है, जो मेनोपॉज के बाद होने वाले ब्रेस्ट कैंसर के जोखिमों को कम कर सकता है।

इम्यूनिटी करे बूस्ट

गाजर का जूस पीने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। रिसर्च के मुताबिक, गाजर में कैरोटीनॉयड ( Carotenoid) भी शामिल है, जो आपकी इम्यून पावर को बूस्ट करने में प्रभावी हो सकता है। अगर आप इम्यूनिटी बूस्ट करना चाहते हैं तो गाजर का सेवन जरूर करें।

आंखों के लिए हेल्दी

आंखों को सुरक्षित रखने के लिए गाजर का जूस पिएं। गाजर के जूस के सेवन से आपके शरीर को विटामिन ए भरपूर रूप से प्राप्त होता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में असरदार है। इसके अलावा गाजर बीटा कैरोटीन का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है। ऐसे में अगर आप आंखों को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो गाजर के जूस का सेवन जरूर करें।

डायबिटीज से रखे सुरक्षित

डायबिटीज रोगियों के लिए गाजर का जूस काफी हेल्दी माना जाता है। रिसर्च के मुताबिक, गाजर के जूस में एंटी-डायबिटिक गुण होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल कर सकता है। प्रेग्नेंसी में डायबिटीज के खतरे से बचने के लिए गाजर के जूस का सेवन करें। यह आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए हेल्दी साबित हो सकता है।

गाजर का जूस स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। अगर आप अपने समग्र स्वास्थ्य को हेल्दी रखना चाहते हैं तो नियमित रूप से गाजर का सेवन करें। हालांकि, अगर आपकी परेशानी बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article