हेल्थ

Muscles Pain: सर्दियों में मांसपेशियों में रहती है दर्द की परेशानी? ऐसे करें इलाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 23, 2022, 06:11 AM IST

Muscles Pain : सर्दियों में होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए नैचुरल उपायों का सहारा लिया जा सकता है। खासतौर पर अगर आपको इस सीजन में मांसपेशियों में दर्द की परेशानी रहती है, तो अपना विशेष ध्यान रखें। इसके लिए शरीर को हाइड्रेट रखें, संतुलित आहार का सेवन करें। इससे मांसपेशियों में होने वाली परेशानियों को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

Image

सर्दियों में मांसपेशियों के दर्द को कैसे करें कम?

KEY HIGHLIGHTS
  • आहार में शामिल करें ओमेगा-3 फैटी एसिड
  • शरीर को हाइड्रेट रखना है जरूरी
  • सर्दियों में मालिश जरूर कराएं

Muscles Pain : सर्दियों में कई तरह की परेशानियां बढ़ जाती हैं। इन परेशानियों में मांसपेशियों में होने वाले दर्द की समस्या काफी सामन्य है। इसका कारण सर्दी में धूप कम निकलता है, जिसकी वजह से शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है। ऐसे में मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ने लगती है। इस स्थिति से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इन घरेलू नुस्खों की मदद से सर्दियों में होने वाली समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में मांसपेशियों में होने वाली दर्द की परेशानी को कैसे करें कम?

मांसपेशियों के दर्द से कैसे पाएं राहत?

मालिश कराएं

सर्दियों में मांसपेशियों में होने वाले दर्द की परेशानी को कम करने के लिए आप मालिश जरूर कराएं। मालिश कराने से मांसपेशियों के दर्द को कम किया जा सकता है। मालिश करने के लिए आप सरसों का तेल, ऑलिव ऑयल, बादाम का तेल इत्यादि का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे जोड़ों में होने वाले दर्द से भी आराम मिल सकता है।

शरीर को रखें हाइड्रेट

सर्दियों में अधिकतर लोग पानी का कम सेवन करते हैं, जिसकी वजह से डिहाइड्रेशन की शिकायत होने लगती है। इस परेशानी में लोगों को काफी ज्यादा थकान और दर्द महसूस होता है। अगर आप मांसपेशियों के दर्द को नैचुरल रूप से कम करना चाहते हैं तो सर्दियों में कम से कम 8 गिलास पानी पीना न भूलें।

संतुलित आहार का करें सेवन

सर्दियों में होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए संतुलित आहार लेना बहुत ही जरूरी है। खासतौर पर मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए आहार में कार्ब्स, लीन प्रोटीन, फाइबर और लो सेचुरेटेड फैट को शामिल करना काफी अहम माना जाता है। इससे सर्दियों में दर्द की परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड

मांसपेशियों के दर्द को कम करने के लिए अपने आहार में ओमेगा-3 फैटी एसिड जरूर शामिल करें। यह सूजन, दर्द जैसी परेशानी को कम करने में प्रभावी है। शरीर में ओमेगा -3 फैटी एसिड की कमी को दूर करने के लिए अखरोट, बादाम, सैल्मन, अलसी और एवोकाडो जैसे आहार का सेवन जरूर करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article