खानपान और लाइफस्टाइल की समस्याओं के कारण आज ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्याएं हमारी परेशानियों को बढ़ा रही हैं। बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर न केवल अपने आप में एक समस्या है, बल्कि इससे कई तरह की समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं। हार्ट फेल्योर का खतरा इसका एक सबसे गंभीर और जानलेवा खतरा है। ब्लड प्रेशर को दो भागों में मापा जाता है। 1. सिस्टोलिक 2. डायस्टोलिक। आपका सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 mmHg होना चाहिए। इससे कम या ज्यादा बीपी को असामान्य ब्लड प्रेशर कहा जाता है। आज हम आपको ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के कारगर घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।
हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के घरेलू नुस्खे - Home Remedies To Control High Blood Pressure In Hindi
केला
केला में पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है, जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है। हाई ब्लड प्रेशर होने पर आपको नाश्ते में रोजाना केला खाना चाहिए।
लहसुन
लहसुन में मौजूद एलिसिन नाम का तत्व आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। जो लोग हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं, उन्हें लहसुन का इस्तेमाल सुबह खाली पेट करना चाहिए।
जामुन
काली-काली जामुन आपके बीपी को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकती हैं। रोजाना 100 ग्राम जामुन का सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर दुरुस्त बना रहता है।
नारियल पानी
रोजाना 1 नारियल पानी पीने से भी आपको ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात मिल सकती है। जी हां 1 गिलास नारियल पानी का सेवन खाली पेट करने से ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
