How Much Water To Drink In Winter: सर्दियों का मौसम आते ही लोगों को प्यास लगना कम हो जाता है, जिसका एक बड़ा कारण पसीना न आना है। ठंडी हवा और पसीना न आना, ये दो मुख्य कारण हैं कि सर्दियों में लोग 1 लीटर पानी भी दिनभर में नहीं पीते हैं। यदि आप ऐसा सोचते हैं, कि सर्दियों में शरीर को पानी की जरूरत कम हो जाती है। तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। जी हां अपने क्रियाकलापों को बेहतर तरीके से करने के लिए शरीर को पानी की एक निश्चित मात्रा हर एक मौसम में चाहिए होती है। क्योंकि शरीर में पानी की कमी होने पर आपको थकान, सिरदर्द, कब्ज, ड्राई स्किन और यूरिन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि सर्दियों में रोजाना कितना पानी पीना चाहिए?
सर्दियों में कितना पानी पीना चाहिए? - How Much Water To Drink In Winter
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो एक स्वस्थ वयस्क मनुष्य को सर्दियों में भी रोजाना औसतन 2.5 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। हालांकि इसमें सादा पानी के साथ-साथ सूप, हर्बल चाय, दाल और सब्जियों से मिलने वाला पानी भी शामिल होता है। वहीं यदि आप शारीरिक रूप से ज्यादा एक्टिव हैं, तो आपको अपना वॉटर इंटेक बढ़ा देना चाहिए।
सर्दियों में कैसा पानी पीना चाहिए?
ठंड के मौसम में ठंडा पानी पीने हमारा गला खराब हो सकता है। ऐसे में ठंड के दिनों में गुनगुना पानी सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। यह न केवल आपकी पानी की जरूरत को पूरा करेगा बल्कि आपके पाचन को भी बेहतर बनाएगा। इसके साथ ही यह आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है।
ठंड में पानी पीने की याद कैसे रखें?
सर्दियों में पानी पीना भूल जाना आम बात है। लेकिन पानी पीने की याद रखने के लिए आप छोटे-छोटे ट्रिक्स अपना सकते हैं। जैसे हर एक घंटे में थोड़ा पानी पीना, फोन में पानी पीने के लिए रिमाइंडर लगाना या अपने पास पानी की बोतल रखना। इसके अलावा खाने से 20 मिनट पहले और 40 मिनट बाद में पानी पीने की आदत डालें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
