हेल्थ

फौलाद जैसे शरीर के लिए जरूरी है रोज इतना प्रोटीन, मजबूत हड्डी और मांसपेशियों के लिए खाएं ये फूड्स

High Protein Foods In Hindi: शरीर को मजबूत बनाने के लिए एक दिन में कितना प्रोटीन खाना चाहिए, इसको लेकर लोग काफी असमंजस में रहते हैं। स्वस्थ शरीर के लिए कितना प्रोटीन खाना चाहिए और आप इसकी पूर्ति के लिए डाइट में किन-किन चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं, यहां जानें।

Image

Protein Rich Foods To Include In Diet

High Protein Foods In Hindi: सेहतमंद रहने के लिए यह बहुत आवश्यक है कि आप अपनी डाइट में पर्याप्त प्रोटीन शामिल करें। प्रोटीन शरीर के संचालन और कई महत्वपूर्ण कार्यों में बहुत अहम भूमिका निभाता है। जब शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने की बात आती है, तो इसमें भी प्रोटीन की बहुत अहम भूमिका होती है। यह मांसपेशियों के निर्माण, उन्हें मजबूत बनाने और हड्डियों को को मजबूत बनाने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। यही कारण है कि जिम जाने वाले या बॉडी बिल्डिंग करने वाले लोग प्रोटीन के सेवन पर अधिक ध्यान देते हैं। यह शरीर को फौलाद जैसा मजबूत बनाने में मदद करता है। लेकिन शरीर को मजबूत बनाने के लिए एक दिन में कितना प्रोटीन खाना चाहिए, इसको लेकर लोग काफी असमंजस में रहते हैं। स्वस्थ शरीर के लिए कितना प्रोटीन खाना चाहिए और आप इसकी पूर्ति के लिए डाइट में किन-किन चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं, इसके बारे में जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की जो लुधियाना, पंजाब की रजिस्टर्ड डायटीशियन और सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर से बात की। इस लेख में जानें फौलाद जैसा शरीर पाने के लिए रोज कितना प्रोटीन खाएं।

शरीर को मजबूत बनाने के लिए रोज कितना प्रोटीन खाएं - How Much Protein Required Per Day

शरीर की प्रोटीन की जरूरत व्यक्ति की दैनिक फिजिकल एक्टिविटी और लक्ष्य पर निर्भर करता है। एक सामान्य व्यक्ति स्वस्थ रहने के कम से शरीर के प्रति किलो वजन के अनुसार 0.8 ग्राम से 1.5 तक लेने की सलाह दी जाती है। लेकिन कोई व्यक्ति एक स्पोर्ट्स पर्सन है, जो दिन में घंटों ट्रेनिंग करता है, तो इनके लिए प्रोटीन की मात्रा 1.8 से 2.5 या 3 ग्राम तक हो सकती है।

प्रोटीन से भरपूर इन फूड्स को करें डाइट में शामिल - Protein Rich Foods To Include In Diet

चिकन ब्रेस्ट

इसे प्रोटीन का लीन स्रोत माना जाता है। इसके 100 ग्राम में 32-33 ग्राम प्रोटीन आसानी से मिल जाता है। साथ ही, यह कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है।

मछली

इनमें प्रोटीन के साथ-साथ हेल्दी फैट्स बी भरपूर मात्रा में होते हैं। ये ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं। इसका 100 ग्राम आपको आसानी से 22-23 ग्राम प्रोटीन दे सकता है।

मूंग दाल

इस दाल के 100 ग्राम में लगभग 24 ग्राम प्रोटीन होता है। ये कार्बोहाइड्रेट और कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भी भरपूर होती है।

सोया वड़ी

प्रोटीन के मामले में इस फूड को काई जवाब नहीं है। यह सबसे सस्ता प्रोटीन का सोर्स है। इसके 100 ग्राम आपको आसानी से 52 प्रतिशत प्रोटीन मिल जाता है।

भुने हुए चने

यह एक बेहतरीन स्नैक है, जो आपकी छोटी-मोटी भूख को शांत करने के लिए आदर्श हैं। इनके 100 ग्राम से आपको आसानी से 21 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाएगा।

पनीर

यह प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्वों का पावर हाउस है। इसका 100 ग्राम आपको आसानी से 19-20 ग्राम प्रोटीन दे सकत है।

दूध वाले ओट्स

जब आप ओट्स को दूध में भिगोकर या उबालकर बनाते हैं, इसकी मदद से आपको 19 ग्राम तक प्रोटीन आसानी से मिल सकता है।

दही

पनीर की तरह दही में भी प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। यह एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है, जो आंतों को स्वस्थ रखने में भी मदद करती है। इसके 100 ग्राम में 11 ग्राम तक प्रोटीन मिल सकता है।

कद्दू के बीज

ये बीज प्रोटीन में हाई होते हैं और हेल्दी फैट्स से भी भरपूर होते हैं। इन्हें खाने से आपको अच्छी मात्रा में प्रोटीन मिल सकता है। इसके 100 ग्राम में 19 ग्राम तक प्रोटीन होता है।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article