हेल्थ

दिन की शुरुआत में न करें सेहत से जुड़ी ये बड़ी चूक, जानें किस गलती से बढ़ रहा है बैड कोलेस्ट्रॉल

Relationship Between Breakfast And Cholesterol : आज बदलती लाइफस्टाइल में सुबह का नाश्ता छोड़ना एक सामान्य विषय बनता जा रहा है। इतना ही नहीं ये हमारे शरीर की जैविक घड़ी को बिगाड़ देता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार ब्रेकफास्ट स्किप करने से LDL और ट्राइग्लिसराइड्स का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कैसे बढ़ रहा बैड कोलेस्ट्रॉल का खतरा...

Image

नाश्ता और कोलेस्ट्रॉल का संबंध

Relationship Between Breakfast And Cholesterol: सुबह का नाश्ता छोड़ना कई लोगों की आदत बन चुकी है, लेकिन यह आपकी यह आदत स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि नाश्ता न करने से शरीर की जैविक प्रणाली में असंतुलन आ जाता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ सकता है। अध्ययन बताते हैं कि जो लोग नाश्ता नहीं करते या रात में देर से खाते हैं, उनके LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) और ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बढ़ता है। सही खाने के समय का पालन करके और नियमित रूप से नाश्ता करके हम अपने दिल की सेहत को बेहतर बना सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, नाश्ता छोड़ने से कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ सकता है, जो दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

नाश्ता न करने का सेहत पर प्रभाव

जब हम सुबह का नाश्ता नहीं करते, तो हमारे शरीर का जैविक घड़ी यानी सर्केडियन रिदम प्रभावित होता है। यह रिदम इंसुलिन संवेदनशीलता को नियंत्रित करता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर रखने में मदद करता है। नाश्ता न करने से शरीर LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) को प्रभावी ढंग से प्रबंधित नहीं कर पाता, जिससे उसका स्तर बढ़ता है।

नाश्ता न करने के प्रभाव

नाश्ता न करने के प्रभाव

हेल्थ शोध के निष्कर्ष

कई अध्ययनों में पाया गया है कि जो लोग नाश्ता नहीं करते या देर से खाते हैं, उनके LDL कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सालाना 0.89 mg/dL की वृद्धि होती है। यह प्रभाव विशेष रूप से महिलाओं, अधिक वजन वाले व्यक्तियों और शारीरिक रूप से निष्क्रिय लोगों में अधिक देखा गया है। इसके अलावा, नाश्ता न करने से भूख बढ़ती है और संतोषजनक भोजन के संकेत कम होते हैं, जिससे लोग अधिक कार्बोहाइड्रेट या वसा वाले खाद्य पदार्थों की ओर आकर्षित होते हैं।

क्या कहते हैं हेल्थ शोध?

क्या कहते हैं हेल्थ शोध?

क्या करें?

विशेषज्ञों का कहना है कि नाश्ता नियमित रूप से करना चाहिए, और इसे उठने के कुछ घंटों के भीतर खाना चाहिए। इसके अलावा, रात के खाने के बाद दो से तीन घंटे तक कुछ न खाने की कोशिश करें। यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं, जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।

1. नाश्ता नियमित करें: हर दिन एक ही समय पर नाश्ता करें।

2. व्यायाम बढ़ाएं: जब भी आपकी खाने की दिनचर्या बिगड़ जाए, तो व्यायाम करने की कोशिश करें।

3. स्वस्थ आहार का पालन करें: फल, सब्जियाँ, साबुत अनाज, नट्स और मछली से भरपूर आहार लें।

4. प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों से बचें: नमक, चीनी और शराब का सेवन सीमित करें।

एक स्वस्थ सुबह की आदतें न केवल हमारे कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती हैं, बल्कि ओवरऑल हेल्थ को भी बेहतर बनाने में मदद करती हैं। इसलिए नाश्ता छोड़ने की आदत को बदलें और अपनी सेहत को प्राथमिकता दें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article