हेल्थ

Health Tip of the Day: आज का सेहतमंद नुस्खा - क्यों रोज खाना चाहिए एक आंवला?

Amla Benefits - सर्दी हो या गर्मी किसी भी मौसम में खाने के लिए आंवला एक हेल्दी फूड है। विटामिन-सी से भरपूर आंवला आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है। इसके अलावा आंवला दिल की सेहत को बेहतर बनाकर हमारी सुंदरता को भी निखारता है। आइए जानते हैं क्यों आपको रोजाना एक आंवला खाना चाहिए?

amla benefits

रोज एक आंवला क्यों खाना चाहिए?

Amla Benefits - सुबह की एक छोटी-सी आदत से आपकी सेहत को एक बड़ी ताकत मिल जाए, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है। भारतीय रसोई और आयुर्वेद में सदियों से आंवला को अमृत कहा गया है। स्वाद में खट्टा-कसैला, लेकिन गुणों में बेहद मीठा है। यही कारण है कि आपको रोजाना एक आंवला खाने की सलाह दी जाती है। जी हां रोजाना सिर्फ एक आंवला खाने की आदत शरीर को भीतर से मजबूत बना सकती है। आंवला विटामिन C का सबसे समृद्ध प्राकृतिक स्रोत माना जाता है। इसकी खास बात यह है कि इसमें मौजूद विटामिन C गर्म करने पर भी नष्ट नहीं होता है। आइए जानते हैं रोजाना एक आंवला खाने के फायदे विस्तार से...

इम्यूनिटी होगी मजबूत - Amla for Immunity

आंवला में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है, जिससे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। यही कारण है कि बदलते मौसम, प्रदूषण और बढ़ते संक्रमण के दौर में रोज एक आंवला खाने की आदत शरीर की प्राकृतिक ढाल बन जाती है।

दिल की सेहत में सुधार - Amla for Heart Health

दिल की सेहत के लिए भी आंवला किसी वरदान से कम नहीं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। रोज आंवला खाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

चेहरे पर निखार - Amla for Skin

आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में भी रोजाना एक आंवला खाना असरदार हो सकता है। बालों के झड़ने, सफेद होने और रूखी त्वचा की समस्या से निजात दिलाने में आंवला कारगर है। आंवला शरीर को भीतर से पोषण देकर बालों को मजबूत बनाता है और त्वचा में प्राकृतिक चमक लाता है। यही कारण है कि आयुर्वेदिक हेयर ऑयल और स्किन केयर प्रोडक्ट्स में आंवला प्रमुख घटक होता है।

कैसे करें आंवला का सेवन - How to Consume Amla

आंवला खाने के कई आसान तरीके हैं। आप इसे कच्चा खा सकते हैं, जूस बनाकर पी सकते हैं या फिर आंवला पाउडर को गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। बस ध्यान रखें कि मात्रा संतुलित रहे। आयुर्वेद की मानें तो एक वयस्क मनुष्य के लिए रोज एक आंवला ही काफी है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

गुलशन कुमार
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article