हेल्थ

वेट लॉस में कमाल का असर दिखाती हैं ये 3 चाय, कुछ ही दिनों में शरीर छोड़ देगा सालों से जमा फैट

Homemade Tea For Weight Loss: वेट लॉस के लिए यदि आप सप्लीमेंट लेना चाहते हैं, तो आपको हमारी बताई ये 5 चाय जरूर ट्राई कर लेनी चाहिए। रोजाना इस चाय का सेवन करने से आपके शरीर में जमा फैट तेजी से कम होने लगता है। जिससे आपको वेट लॉस में भी बेहतर परिणाम देखने को मिलते हैं।

Image

tea for weight loss

वेट लॉस करना काफी मुश्किल भरा काम है। जिसके लिए लोग डाइट से लेकर एक्सरसाइज तक क्या कुछ नहीं करते हैं। हालांकि आपको बता दें कि कुछ हेल्दी ड्रिंक्स आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकती हैं। जी हां आज हम आपको कुछ चाय के बारे में बताएंगे जो आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी आसान बना सकती हैं। अक्सर लोग वेट लॉस के लिए केवल ग्रीन टी पीना ही सबसे अच्छा समझते हैं। लेकिन आज हम आपको 3 ऐसी चाय बताएंगे जो आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी आसान बना देते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

ग्रीन टी

वेट लॉस के लिए सबसे पॉपुलर ड्रिंक की बात करें तो ग्रीन टी इसमें सबसे ऊपर आती है। इसका सेवन अक्सर लोग बैली फैट को कम करने के लिए करते हैं। कई हेल्थ रिसर्च में ग्रीन टी का सेवन फैट कटर के रूप में करना बेहतर माना गया है। इसके अलावा टाइप-2 डायबिटीज के लोगों के लिए भी ग्रीन टी का सेवन करना काफी फायदेमंद माना गया है।

ब्लैक टी

ब्लैक टी यानी बिना दूध की चाय आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। दरअसल चाय में दूध मिलाने से वह आपको नुकसान पहुंचाती है। लेकिन बिना दूध और शक्कर के तैयार ब्लैक टी आपकी वेट लॉस में काफी मदद करती है। जी हां ब्लैक टी में फ्लेवोंस अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। जो आपके शरीर से फैट को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं।

लैमन टी

यदि आप वेट लॉस के लिए हेल्दी और टेस्टी चाय का विकल्प तलाश रहे हैं, तो लैमन टी आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकती है। जी हां ग्रीन टी में नींबू मिलाकर तैयार की जाने वाली लैमन टी आपके शरीर से फैट को तेजी से कम कर सकती है। इसके साथ आप 1 चम्मच शहद भी मिक्स कर सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article