हेल्थ

वायरल फीवर ने तोड़ दिया है शरीर का अंग-अंग, तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, पहली खुराक से मिलेगी राहत

Home Remedies for Viral Fever: सर्दियां शुरू होते ही वायरल फीवर ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। जिससे बहुत से लोग परेशान हैं। इस बुखार की बात करें तो इसमें आपके शरीर में काफी दर्द महसूस हो सकता है। आज हम आपको इस समस्या से बचाव के लिए कुछ कारगर घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से....

Image

viral fever remedies

Photo : iStock

Viral Fever Treatment in Home: मौसम में बदलाव की शुरुआत होते ही वायरल फीवर के मामले काफी तेजी से बढ़ने लगते हैं। जिससे सर्दियों की शुरुआत में भी बहुत से लोग जूझते हैं। हालांकि वायरल फीवर को यदि शुरुआत में ही पकड़ लिया जाए तो इसे जल्दी ठीक किया जा सकता है। बुखार की पहचान शुरुआत में ही करने पर इसे कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर ठीक किया जा सकता है। आज हम आपको घर की किचन में मौजूद कुछ ऐसे मसालों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका इस्तेमाल आप वायरल फीवर से बचने में कर सकते हैं। आज के लेख में हम आपको वायरल फीवर से राहत दिलाने वाले कुछ घरेलू नुस्खे (viral fever home remedies) बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वह नुस्खे और कैसे करें इस्तेमाल?

तुलसी का काढ़ा

एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर तुलसी वायरल फीवर को ठीक करने में कारगर औषधि है। बुखार उतारने और संक्रमण को कम करने के लिए आप तुलसी का काढ़ा बनाकर सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप 1 कप पानी में 5-7 तुलसी के पत्ते डालकर अच्छे से उबाल लें। आधा रह जाने पर इसे छानें और हल्का ठंडा करके पिएं। आपको समस्या से तुरंत आराम मिलेगा।

अदरक और शहद

अदरक और शहद का मिश्रण वायरल फीवर को ठीक करने के लिए औषधि का काम करता है। इसके लिए आप अदरक को पीसकर इसका 1 चम्मच रस निकाल लें। इस रस में आपको 1 चम्मच शहद मिक्स कर लेना है। इस तरह तैयार हुए पेस्ट को आप चाट लें। यह आपको गले के इंफेक्शन के साथ-साथ वायरल फीवर से भी बचाने में कारगर साबित होगा।

गिलोय का काढ़ा

वायरल फीवर में आने वाले बुखार और शरीर में होने वाले दर्द को कम करने के लिए गिलोय का काढ़ा कम करने में कारगर साबित होता है। गिलोय में मौजूद एंटी वायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण आपकी सेहत को दुरुस्त करने में मदद करते हैं। गिलोय की 5 इंच बेल को 1 कप पानी में उबालकर पीने से आपको वायरल फीवर में राहत मिलती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article