हेल्थ

सर्दियां आते ही जोड़ों के दर्द ने कर दिया है परेशान, तो कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 29, 2023, 07:45 AM IST

सर्दियों का मौसम जितना सुहाना होता है उतना ही खतरनाक भी। यह मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियों को लेकर आता है। इस मौसम में ज्यादातर लोगों के पुराने रोग फिर से परेशान करने लगते हैं। इनमें सबसे आम है जोड़ों का दर्द। कई लोग मौजूदा वक्त में जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह की कोशिशें करते हैं लेकिन सर्दियों में दर्द ने ऐसे जकड़ा होता है कि इनसे छुटकारा पाना काफी मुश्किल हो जाता है।

Image

joint pain

सर्दियों का मौसम जितना सुहाना होता है उतना ही खतरनाक भी। यह मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियों को लेकर आता है। इस मौसम में ज्यादातर लोगों के पुराने रोग फिर से परेशान करने लगते हैं। इनमें सबसे आम है जोड़ों का दर्द। कई लोग मौजूदा वक्त में जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह की कोशिशें करते हैं लेकिन सर्दियों में दर्द ने ऐसे जकड़ा होता है कि इनसे छुटकारा पाना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू उपाय के जरिए आप जोड़ों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप जोड़ों के दर्द से तुरंत छुटकारा पा सकते हैं।

जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाए ये घरेलू उपाय

सरसों के तेल से मालिश करें

सरसों का तेल कई बीमारियों में रामबाण साबित होता है। जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा दिलाने में सरसों का तेल काफी फायदेमंद साबित होता है। सरसों के तेल से मालिश करने से हड्डियां मजबूत होती है। इसके लिए सरसों के तेल को गर्म करें, इसमें लहसुन की कलियों को भून लें फिर इससे जोड़ों पर मालिश करें। जल्द रिजल्ट देखने को मिलेगा।

लहसुन

लहसुन भी जोड़ों के दर्द से आरामा दिलाने में काफी सहायक है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो दर्द से आराम दिलाने में सहायक है। जोड़ों के दर्द से जल्द आराम पाने के लिए आप रोजाना सुबह गुनगुने पानी के साथ लहसुन की 2 से 3 कलियां खाएं। इससे आपको जल्द आराम मिलेगा।

हल्दी

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी हर तरह की दर्द से आराम दिलाती है। इसमें करक्यूमिन होता है जो दर्द से तुरंत आराम दिलाता है। ऐसे में गठिया के मरीज जोड़ों पर हल्दी लगा सकते हैं। इससे आपको दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है।

अरंडी का तेल

अरंडी का तेल दर्द से राहत दिलाने में बेहद कारगर है। नियमित रूप से अरंडी के तेल से मालिश करने से जोड़ों के दर्द से जल्द आराम मिलता है। इसे हल्का गर्म कर लें फिर हल्के हाथों से जोड़ों पर मालिश करें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article