हेल्थ

मौसम का बदलाव साथ लाया है सर्दी-जुकाम, तो देसी नुस्खे आएंगे बहुत काम, जल्द दिलाएंगे समस्या से छुटकारा

Home Remedies for seasonal Disease: दिवाली के साथ ही हवा में ठंडक महसूस होने लग जाती है। जिसका असर हमारी सेहत पर भी दिखाई देता है। ऐसे में अक्सर लोग सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं के शिकार हो जाते हैं। यदि आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं, तो आज हम आपको इनके लिए कुछ असरदार घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।

Image

home remedies for cough and cold

Photo : iStock

मौसम का बदलाव हमारे लिए कई तरह की चुनौतियां लेकर आता है। जिसमें सबसे अहम समस्या है, सेहत खराब होना। जी हां मौसम बदलते ही आपके आसपास खांसते और छींकते लोग देखने को मिल जाएंगे। सर्दी-जुकाम की ये समस्या बदलते मौसम में काफी आम हो जाती है। इसे सामान्य भाषा में नजला या cold and cough भी कहते हैं। यह श्वसन तंत्र से जुड़ा हुआ संक्रमणकारी रोग है। जो तेजी से एक दूसरे में फैलने वाली बीमारी है। यदि संक्रमित व्यक्ति किसी के पास जाकर खांस या छींक दे तो यह आसानी से फैलता है। यदि आप इससे प्रभावित हैं या हो सकते हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ असरदार घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं। जिससे आप बहुत जल्दी इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

सर्दी-खांसी के लिए घरेलू नुस्खे - Home Remedies for Cough And Cold in Hindi

1. दूध और हल्दी

हल्दी वाले दूध के अनेक फायदों के बारे में आपने जरूर सुना होगा जैसे- इसे पीने से चोट में राहत मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी वाला दूध आपकी सर्दी-खांसी की समस्या का भी पक्का इलाज है। जी हैं 1 गिलास गर्म दूध में 1/4 चम्मच हल्दी मिक्स करके रात को सोने से पहले पिएं। आपकी सर्दी-खांसी की समस्या जल्दी ठीक हो सकती है।

2. तुलसी का इस्तेमाल

वायरल समस्याओं के इलाज में तुलसी को आयुर्वेद में वरदान माना गया है। इसका काढ़ा बनाकर पीने से आपको सर्दी-खांसी में तेजी से आराम मिलता है। इसके अलावा आप छोटे बच्चों के तुलसी के पत्तों का 8-10 बूंद अर्क निकालकर शहद के साथ भी चटा सकते हैं। यह भी सर्दी-खांसी का पक्का इलाज साबित होता है।

3. काली मिर्च

रसोई में मौजूद मसाला काली मिर्च आपके न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह आपके सर्दी-खांसी को भी दुरुस्त करने का काम करता है। सर्दी-खांसी होने पर आप 5-7 काली मिर्च लेकर इनका चूर्ण बना लें और इसे 1 चम्मच शहद के साथ चाट लें। इसके अलावा आप इसे गर्म पानी के साथ भी ले सकते हैं। यह समस्या से तेजी से राहत दिलाता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article