हेल्थ

देसी फैट कटर है रसोई में रखा ये मसाला, मोम की पिघला देगा शरीर में जमा चर्बी, महीने भर में फ्लैट होगा बाहर निकला पेट

Home Remedy for Weight Loss: वजन कम करने के लिए लोग क्या-क्या ट्राई नहीं करते हैं। भूखा रहने से लेकर जिम जाने तक यदि आपने सब कुछ ट्राई कर लिया है। तो आज हम आपको एक ऐसा मसाला बताने जा रहे हैं। जो आपके लिए देसी फैट कटर का काम करता है। आइए जानते हैं कौन सा है मसाला और कैसे करें इस्तेमाल...

Image

fenugreek seeds for weight loss

Photo : iStock

खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण आज वजन का बढ़ना काफी बड़ी समस्या बनता जा रहा है। जिसके कारण लोगों का पेट बाहर निकला हुआ दिखने लगता है। यदि आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और इसे कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए ये घरेलू तरीका काफी कारगर हो सकता है। जी हां रसोई में मौजूद मेथी दाना आपका वेट लॉस का साथी बन सकता है। मेथी में मौजूद फाइबर, विटामिन और मिनरल्स आपके पेट की चर्बी को छांटने का काम करते हैं। यह भूख को कंट्रोल करके आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करती है। आज हम आपको मेथी दाने से वजन कम करने का शानदार उपाय बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

शरीर की चर्बी को कम करने के लिए मेथी दाने का प्रयोग- Fenugreek Seeds to Reduce Belly Fat in Hindi

वजन कम करने के लिए मेथी दाना

मेथी दाने में घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त करने का काम करता है। इसका सेवन करने से लंबे समय तक पेट भरे रहने का एहसास होता है। जिससे हम ओवरईटिंग से बचते हैं। इसके अलावा मेथी दाना आपके मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है। जब शरीर का मेटाबॉलिज्म को तेज होता है, तो हमें कैलोरी बर्न करने में काफी मदद मिलती है, और वेट लॉस की प्रक्रिया में काफी सहायता मिलती है।

वेट लॉस के लिए कैसे करें मेथी का इस्तेमाल - How to Use Fenugreek Seeds to Reduce Belly Fat in Hindi

1. मेथी का पानी

  • इसके लिए एक चम्मच मेथी दाने को 2 कप पानी में डालकर उबालें।
  • इसे आधा रहने तक उबलने दें और फिर छानकर गुनगुना पी लें।
  • इस तरह तैयार मेथी की चाय का सेवन सुबह खाली पेट करने से हमारा मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वेट लॉस में मदद मिलती है।

2. मेथी का पाउडर

  • मेथी दानों को मिक्सी में पीसकर इसका पाउडर तैयार कर लें।
  • इसके बाद रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच मेथी पाउडर का सेवन गुनगुने पानी के साथ करें।
  • इसमें मौजूद फाइबर आपकी भूख को कंट्रोल करने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है।

3. मेथी और शहद

  • लेख में बताई गई विधि के अनुसार मेथी दाने का पाउडर तैयार करें और 1 चम्मच की मात्रा में लें।
  • अब इसे आप 1 चम्मच शहद के साथ मिक्स कर लें।
  • इस तरह तैयार मिश्रण का सेवन सुबह खाली पेट करें।
  • यह चर्बी छांटने का रामबाण उपाय बन जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article