Healthy Morning Lifestyle for Weight Loss: क्या आप वजन घटाना चाहते हैं लेकिन डाइट और वर्कआउट के बावजूद मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल रहा है? तो हो सकता है आपकी सुबह की लाइफस्टाइल में कुछ ऐसा मिस हो रहा हो जो वेट लॉस के लिए बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि दिन की शुरुआत अगर बैलेंस और अनुशासित तरीके से की जाए तो मेटाबॉलिज्म तेज होता है, कैलोरी बर्न बेहतर होती है और वजन घटाने की प्रक्रिया आसान हो जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि सुबह की लाइफस्टाइल कैसी होनी चाहिए जिससे वेट लॉस में तेजी आ सके।
जल्दी उठने की आदत बनाएं
सुबह जल्दी उठना सिर्फ एक अच्छी आदत नहीं, बल्कि वेट लॉस जर्नी का पहला स्टेप भी है। जल्दी उठने से आपको एक्सरसाइज, मेडिटेशन और हेल्दी खानपान के लिए भरपूर समय मिलता है। इसके अलावा सुबह जल्दी उठना आपकी बॉडी क्लॉक को बैलेंस रखता है, जिससे हार्मोन का लेवल बैलेंस बेहतर रहता है और शरीर में फैट स्टोरेज कम होता है।
गुनगुने पानी से दिन की शुरुआत
यदि आप रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीते हैं, तो ये आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसे और अधिक कारगर बनाने के लिए आप चाहें तो इसमें नींबू या थोड़ा सा शहद मिला सकते हैं। यह आपके मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। रोजाना गर्म पानी और नींबू को मिक्स करके पीना आपके पेट की चर्बी को तेजी से कम कर देता है।
एक्सरसाइज भी जरूर करें
वेट लॉस केवल खाने पीने में बदलाव और घरेलू नुस्खों से नहीं होता है। इसके लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज की आदत जरूर बनानी होगी। आप अपनी पसंद के अनुसार योग, ब्रिस्क वॉक, जॉगिंग या हल्का वर्कआउट चुन सकते हैं। डेली मॉर्निंग वर्कआउट से शरीर पूरे दिन कैलोरी बर्न करने के लिए एक्टिव रहता है। इसके अलावा एक्सरसाइज करने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जिससे मूड अच्छा रहता है और ओवरईटिंग की संभावना कम हो जाती है।
हेल्दी नाश्ता लें
वेट लॉस करते समय कुछ लोग सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं। यदि आप भी ऐसा करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको जान लेना चाहिए कि एक हेल्दी और बैलेंस ब्रेकफास्ट आपकी वेट लॉस में ज्यादा मदद कर सकता है। नाश्ते में आप प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्ता जैसे ओट्स, अंडे, स्प्राउट्स, दही या पीनट बटर टोस्ट आदि ले सकते हैं। ये चीजें आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है।
