हेल्थ

डेजर्ट में डार्क चॉकलेट कितनी फायदेमंद, स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल

Healthy Lifestyle Tips: मीठा खाने का मन है और सेहत का भी ध्यान रखना है तो डार्क चॉकलेट एक बेहतर विकल्प हो सकता है। जानिए इसके फायदे और सही तरीका।

Image

डेजर्ट में डार्क चॉकलेट कितनी फायदेमंद

Healthy Lifestyle Tips: आज के समय में सेहत को लेकर लोग जागरुक हो रहे हैं यही वजह है कि लोग मीठा खाने से बचते हैं। लेकिन, अगर आपका मीठा खाने का मन कर रहा हो या फिर आप सोच रहे हों कि डेजर्ट में क्या खाया जाए जो थोड़ा हेल्दी भी हो तो डार्क चॉकलेट (Dark Chocolate) बेहतर विकल्प हो सकता है। जानिए इसके फायदे और सही तरीका जो आपके बेहद काम आ सकता है।

डार्क चॉकलेट के फायदे

डार्क चॉकलेट सिर्फ स्वाद में ही अच्छी नहीं होती, बल्कि इसमें मौजूद कुछ पोषक तत्व शरीर के लिए फायदेमंद भी हो सकते हैं। डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद कोको कंपाउंड्स दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं और शरीर में बेहतर ब्लड फ्लो को सपोर्ट कर सकते हैं। डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की कई प्रक्रियाओं को बेहतर तरीके से काम करने में मदद कर सकते हैं।

सही मात्रा में खाई गई डार्क चॉकलेट को आप हेल्दी डेजर्ट ऑप्शन के तौर पर चुन सकते हैं। सीमित मात्रा (रोजाना लगभग 20-30 ग्राम) में इसका सेवन करने से आपको ये मुख्य फायदे मिलते हैं-

  • ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है।
  • हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर
  • तनाव कम करता है और हैप्पी हार्मोन्स का स्तर बढ़ता है।
  • त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।

डार्क चॉकलेट को कैसे बनाएं हेल्दी

डार्क चॉकलेट को ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए दही, खासकर ग्रीक योगर्ट के साथ मिलाकर इसे खा सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे स्वाद के साथ प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स भी आपको मिल जाएगा। आपको इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि डार्क चॉकलेट एक अच्छा डेजर्ट विकल्प हो सकती है, बस इसे संतुलित मात्रा में डाइट में शामिल करें।

बता दें कि डार्क चॉकलेट में कैलोरी और फैट भी होती है, इसलिए इसका सेवन हमेशा कंट्रोल में ही करना चाहिए। मात्रा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। थोड़ी सी डार्क चॉकलेट आपकी मीठा खाने की क्रेविंग को शांत कर सकती है और डेजर्ट का मजा भी दे सकती है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article