हेल्थ

बढ़े हुए वजन से हैं परेशान तो नाश्ते में खाना शुरू करें ये 4 चीजें, 1 महीने में अंदर होगा बाहर निकला हुआ पेट

Breakfast For Weight Loss: वजन कम करने के लिए जरूरी है कि आप डाइट में जो भी लें उसमें कैलोरी की मात्रा जरूर ध्यान रखें। इसके साथ ही खाने में फाइबर अधिक हो जिससे आप लंबे समय तक भूख से बच सकें। आज हम आपको नाश्ते के लिए खाने के कुछ हेल्दी विकल्प की तलाश कर रहे हैं। जो आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकते हैं।

Image

Breakfast for weight loss

Photo : iStock

वजन घटाने की तरफ बढ़ते ही लोग सबसे पहले अपना खाना पीना छोड़ देते हैं। इसके साथ ही घंटों जिम जाकर वहां पसीना बहाना ये हमारे यहां वजन कम करने का सबसे कॉमन तरीका है। क्या आप भी यही तरीका आजमाकर अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि यह आपकी सेहत के लिए काफी परेशानी पैदा कर सकता है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खाना छोड़ने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। जो हेल्थ के लिए लॉग टर्म में बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। इसलिए आज हम आपको नाश्ते के कुछ फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

अंकुरित अनाज का इस्तेमाल

हेल्दी विकल्प और वेट लॉस के लिए कारगर नाश्ते में अंकुरित काफी फेमस है। इसमें प्रोटीन और फाइबर के साथ-साथ शरीर के लिए जरूरी कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अंकुरित खाने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। आपको बता दें कि अंकुरित में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती हैं, लेकिन पोषण भरपूर होता है। यही कारण है कि यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ता है और तेजी से वेट लॉस में मदद करता है।

मूंग दाल का चीला

मूंग की दाल से तैयार चीला आपकी सेहत और स्वाद दोनों के लिए बेहतर फूड ऑप्शन हो सकता है। नाश्ते में मूंग की दाल का चीला आप पनीर, टमाटर और प्याज की फिलिंग के साथ तैयार करके खा सकते हैं। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ये नाश्ता आपकी वेट लॉस में काफी मदद करता है।

ओट्स

वजन कम करने के लिए ओट्स एक बेहतरीन ब्रेकफास्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं। इसमें आप मौसम और जरूरत के अनुसार और भी चीजें डालकर हेल्दी और टेस्टी बना सकते हैं। कुछ लोग ओट्स को दूध के साथ खाना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग इसे नमकीन बनाकर खाते हैं।

पोहा

उत्तर भारत में पोहा नाश्ते में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फूड है। इसे आप भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। बहुत कम कैलोरी और पोषण से भरपूर पोहा आपकी वेट लॉस में मदद कर सकता है। वहीं दूध में पकाते समय आप इसमें कुछ ड्राई फ्रूट मिक्स कर सकते हैं। जो इसे और भी हेल्दी बना देता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article