Disadvantages Of Using Phone In Toilet: आज के समय में फोन एक ऐसी लत हो गई है, जो हर किसी को लग चुकी है। छोटे बच्चे हो या बड़े बुजुर्ग फोन के बिना किसी का सवेरा नहीं होता है। सुबह उठने से लेकर रात में सोने के वक्त तक कुछ लोग सिर्फ मोबाइल ही देखा करते हैं। ऐसे लोग मोबाइल के बिना अपनी जिंदगी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। यही नहीं कुछ लोग तो ऐसे हैं जो टॉयलेट जाते के वक्त भी मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं टॉयलेट में जाते वक्त अपने फोन का इस्तेमाल करने से आपके स्वास्थ्य पर बड़ा खतरनाक असर पड़ सकता है। इससे आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे यह आदत आपको पहुंचा सकती है नुकसान।
फैलते हैं बैक्टीरिया
बाथरूम में सबसे ज्यादा बैक्टीरिया पाए जाते हैं। यह बैक्टीरिया नजर नहीं आते हैं, लेकिन यह शरीर को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में अगर आप फ्रेश होने के दौरान अपने मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका फोन कई बैक्टीरिया के संपर्क में आता है, जो आपको पूरी तरह बीमार कर देता है।
आ सकते हैं इन बीमारियों की चपेट में
बाथरूम में फोन ले जाने के चलते व्यक्ति कई बीमारी की चपेट में आ जाता है। जैसे पाइल्स, बवासीर, तनाव जैसी कई समस्याएं हो जाती हैं। क्योंकि मोबाइल लेकर अगर आप ज्यादा समय के लिए पॉट पर बैठते हैं तो यह आपको कई रूप से नुकसान पहुंचा सकती हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि पॉट में 10 से ज्यादा मिनट तक बैठने से आपको बवासीर जैसी समस्याएं हो सकती है।
हो सकते हैं मानसिक अस्वस्थ
इसके अलावा टॉयलेट में फोन ले जाने से आप मानसिक अस्वस्थ भी हो जाते हैं, क्योंकि 24 घंटे फोन पर लगे रहने से आपका दिमाग सिर्फ और सिर्फ फोन में ही घूमता है और आप इसके अलावा कुछ सोच ही नहीं पाते हैं। ऐसे में फोन का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि आपके दिमाग को आराम मिले और आपका मेंटल स्ट्रेस कम हो।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
