हेल्थ

वजन घटाने की जल्दी में न करें ये गलतियां, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

Common Weight Loss Mistakes : बढ़ता हुआ वजन आज बहुत से लोगों की समस्या बनता जा रहा है, जिसे कम करने के लिए लोग तरह-तरह के इंतजाम करते हैं। यदि आप भी अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं, तो आपको इस दौरान कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

वेट लॉस के दौरान गलतियां

Common Weight Loss Mistakes : आज के समय में फिट दिखने और हेल्दी रहने के लिए अधिकतर लोग वजन घटाने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया, डाइट ट्रेंड्स और फिटनेस चैलेंज देखकर लोग तेजी से अपना वजन कम करना चाहते हैं, लेकिन इसी जल्दबाजी में कई ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा देती हैं। आइए जानते हैं वेट लॉस जर्नी के दौरान की जाने वाली कुछ आम गलतियों के बारे में...

भूखा रहना

कुछ लोग वजन घटाने के नाम पर खाना ही छोड़ देते हैं, ये सबसे बड़ी गलती है। लंबे समय तक कम कैलोरी लेने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जिससे वजन कम होना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा कमजोरी, चक्कर और थकान जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

कार्बोहाइड्रेट कम करना

कार्ब्स छोड़ने से वजन जल्दी घटेगा कुछ लोग ऐसा मानते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। कार्बोहाइड्रेट शरीर की ऊर्जा का मुख्य स्रोत हैं। इन्हें पूरी तरह हटाने से एनर्जी लेवल गिरता है और मूड स्विंग्स की समस्या हो सकती है।

प्रोटीन की कमी

वजन घटाने के दौरान भी प्रोटीन बेहद जरूरी होता है क्योंकि यह मसल्स को मजबूत बनाता है और लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखता है। यही कारण है कि प्रोटीन की कमी से मसल लॉस और कमजोरी हो जाती है।

जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना

जितना ज्यादा वर्कआउट, उतना जल्दी वेट लॉस। लेकिन जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से शरीर ओवर-ट्रेंड हो सकता है, जिससे मसल इंजरी, थकावट और हार्मोनल असंतुलन हो सकता है। इसलिए रोजाना 40-60 मिनट की एक्सरसाइज काफी है।

नींद की कमी

वजन घटाने के दौरान नींद की अहम भूमिका होती है। कम सोने से भूख बढ़ाने वाले हार्मोन एक्टिव हो जाते हैं, जिससे बार-बार खाने की इच्छा होती है। यही कारण है कि लगातार नींद की कमी वजन घटाने में बड़ी रुकावट बन सकती है। रोजाना 6-8 घंटे की नींद जरूर लें।

वजन घटाना एक धीमी लेकिन स्थायी प्रक्रिया है। जल्दी के चक्कर में की गई गलतियां लंबे समय तक सेहत पर असर डाल सकती हैं, इसलिए समझदारी से और सही तरीके से वजन घटाना ही सबसे बेहतर रास्ता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article