Triphala Powder Benefits: त्रिफला चूर्ण सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में जड़ी बूटी के रूप में किया जाता है। इसके सेवन से सेहत से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं दूर होती है। कब्ज की समस्या दूर करने से लेकर वजन घटाने तक में बेहद कारगर माना जाता है त्रिफला चूर्ण। अगर आप नियमित रूप से त्रिफला चूर्ण का सेवन करते हैं तो स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसी कड़ी में आज हम आपको त्रिफला चूर्ण खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां जानें त्रिफला चूर्ण खाने के क्या क्या फायदे होते हैं।
त्रिफला चूर्ण खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे -Triphala Powder Benefits
पाचन तंत्र के लिए
त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से पेट से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं दूर होती है। इसके सेवन से पेट संबंधित समस्याएं जैसे गैस, कब्ज, एसिडिटी और अपच से छुटकारा मिलता है। साथ ही सूजन को भी कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद नेचुरल लैक्सेटिव में फाइबर होते हैं, जो कब्ज और एसिडिटी से निजात दिलाने में कारगर है।
इम्युनिटी
त्रिफला का इस्तेमाल जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता है। त्रिफला शरीर को पोषण देने के साथ साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाने का काम करता है। इसके सेवन से वायरल इंफेक्शन का खतरा कम होता है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।
स्किन के लिए
त्रिफला पाउडर स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी काफी सहायक है। यह मुंहासे की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक है और स्किन को हेल्दी बनाता है।
वजन घटाने में सहायक
त्रिफला चूर्ण फाइबर का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। ये मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। ऐसे में अगर आप भी बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो त्रिफला चूर्ण का सेवन करें।
