Health Benefits Of Stale Chapati (बासी रोटी खाने के फायदे): अक्सर देखने को मिलता है कि लोग रात का बचा खाना (Stale Foods) यानी बासी खाना खाने से परहेज करते हैं। बासी खाने (Stale Foods) को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है और इससे एसिडिटी (Acidity) या फूड पॉइजनिंग (Food poisoning) जैसी समस्याएं पैदा हो सकती है। लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता। खासकर जब बात रोटी (Chapati) की हो। ज्यादातर घरों में ये देखने को मिलता है कि रात की बची रोटी को लोग फेंक देते हैं या गाय को खाने के लिए दे देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों को लगता है कि बासी रोटी (Stale Chapati) सेहत के लिए हानिकारक होता है। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। बासी रोटी (Stale Chapati)सेहत का खजाना है। हाल ही में एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि बासी रोटी (Stale Chapati)खाने के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। बासी रोटी (Stale Chapati)का सेवन कर आप खुद को हेल्दी और फिट रख सकते हैं। इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याओं से लेकर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने तक में मदद मिलती है। इसी कड़ी में आज हम आपको बासी रोटी खाने के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
क्या होता है बासी खाना
अगर कोई खाना12 घंटे से अधिक समय तक के लिए रूम टेंपरेचर पर रहता है, तो उसे बासी माना जाता है। आसान भाषा में कहें तो उस खाने को बासी कहा जा सकता है जब उसे या तो बहुत लंबे समय तक रखा गया हो या फिर वो खुली हवा के संपर्क में आ गया हो।
Health Benefits Of Stale Chapati - बासी रोची खाने के फायदे
पोषक तत्वों से भरपूर
गेंहू के आटे से बनी रोटी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है। ये विटामिन बी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। रोटी के बासी होने पर इसमें गुड बैक्टीरिया पनपते हैं जो हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं।
पेट के लिए
बासी रोटी का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। इसके सेवन से एसिडिटी, कब्ज, पेट फूलना और अनियमित मल त्याग से छुटकारा मिलता है। बासी रोटी फाइबर का बेहतरीन सोर्स मानी जाती है जो पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने में कारगर है।
ब्लड प्रेशर
बासी रोटी का ठंडे दूध के साथ सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके सेवन से ब्लड शु्गर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को बासी रोटी का सेवन जरूर करना चाहिए।
वजन करे कंट्रोल
बासी रोटी का सेवन करने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। बासी रोटी फाइबर का बेहतरीन सोर्स होती है जो लंबे समय तक पेट को भरा रखती है जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
